2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Churu News: मेगा हाईवे पर कार रोकी तो खुला ‘हीरा’ कनेक्शन, जयपुर के दो लोग हिरासत में

राजस्थान के चूरू जिले से एक कार से 50 लाख से ज्यादा कीमत के डायमंड और 62 हजार नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। डायमंड के बारे में जब पुलिस ने कागजात मांगे तो वे नहीं दिखा सके। दोनों जयपुर के रहने वाले हैं।
2 min read
Google source verification

चूरू

image

Kamal Mishra

Sep 02, 2026

Churu News

Churu: (फोटो-एआई जेनरेटेड)

चूरू। रतनगढ़ क्षेत्र में मेगा हाईवे पर पुलिस की नाकाबंदी में एक कार से 50 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के डायमंड और 62 हजार रुपए नकद मिलने से हड़कंप मच गया। कार में सवार दो जने कीमती डायमंड से संबंधित कोई दस्तावेज पुलिस के सामने पेश नहीं कर सके। ऐसे में पुलिस ने नकदी, डायमंड और कार को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया। कार्रवाई की सूचना कोर्ट को भी भेजी गई है।

टोल पर कस गया शिकंजा

रतनगढ़ सीआई संदीप पूनिया के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कार में कीमती सामान लेकर सरदारशहर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सरदारशहर रोड स्थित मालासर टोल के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद सामने से आई संदिग्ध कार को पुलिस ने रुकवा लिया।

बैग खुला तो नकदी के साथ मिले डायमंड

पुलिस ने कार सवार दोनों व्यक्तियों से कार और उसमें रखे सामान के बारे में पूछताछ की, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद कार की तलाशी ली गई। कार के अंदर मिले एक बैग की जांच की गई तो उसमें 62 हजार रुपए नकद और डायमंड जैसी कीमती वस्तुएं मिलीं।

दस्तावेज मांगे तो नहीं दिखा सके

पुलिस ने कार सवारों से डायमंड से संबंधित पत्रावली और दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके। पूछताछ में दोनों ने डायमंड की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई। इसके बाद पुलिस ने नकदी और डायमंड को जब्त कर लिया। कार को भी कार्रवाई में शामिल किया गया। इसके साथ ही दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर के हैं दोनों कार सवार

पुलिस के अनुसार कार चालक अक्षय पांचोला (38) निवासी चांदपोल, जयपुर और उसके साथ मनीष पटेल (47) निवासी राजा पार्क, जयपुर सवार था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर बरामद सामान के संबंध में पूछताछ कर रही है।

यह वीडियो भी देखें :

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग