27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीनगर जेल में हुई दोस्ती, फिर प्लान बनाकर फरार हुए आरोपी, खेत में गुजारी रात, सुबह राजस्थान पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Sadulpur News: श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार हुए दो आरोपियों को चूरू के सादुलपुर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों जम्मू, अंबाला और हिसार होते हुए सादुलपुर पहुंचे और रात खेत में बिताने के बाद सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
2 min read
Google source verification

चूरू

image

Akshita Deora

Aug 27, 2026

churu police news

सादुलपुर श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार गिरफ्तार 2 आरोपी और पुलिस टीम (फोटो: पत्रिका)

जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार हुए दो पॉक्सो आरोपियों को चूरू जिले के सादुलपुर पुलिस ने 26 अगस्त की सुबह हिसार फाटक बाईपास के पास दबोच लिया। दोनों आरोपी जेल से निकलने के बाद जम्मू, अम्बाला और हिसार होते हुए चूरू जिले के सादुलपुर पहुंचे थे। स्थानीय पुलिस की सतर्कता और सूचना तंत्र से दोनों की फरारी का सफर यहीं थम गया। लिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और उनके सफर से जुड़े रास्तों की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना दी।

सुबह आठ बजे मिली संदिग्ध युवकों की सूचना

थानाधिकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि हिसार फाटक बाईपास के पास दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान फरमान खान (23), निवासी वार्ड 19 सादुलपुर और मुख्त्यार अहमद गुर्जर (22), निवासी छतरगुल, तहसील सांगरा, जिला अनंतनाग के रूप में हुई। दोनों युवकों से उनकी पहचान और सादुलपुर पहुंचने के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने उनके पास मौजूद सामान की भी जांच की और पूरी जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ साझा की।

जेल में हुई दोस्ती, फिर भागने की बनाई योजना


पुलिस के मुताबिक दोनों श्रीनगर सेंट्रल जेल में पॉक्सो एक्ट के मामलों में न्यायिक अभिरक्षा में बंद थे। जेल में मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हो गई और करीब 15 अगस्त के आसपास फरारी की योजना बनाई। 23 अगस्त की सुबह बैरक खुलने के बाद दोनों मुख्य गेट से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर बाहर निकले और दूसरी चारदीवारी फांदकर फरार हो गए।

महिला का बैग छीनने का भी आरोप

फरारी के बाद दोनों के पास पैसे नहीं थे। पुलिस पूछताछ के अनुसार श्रीनगर में उन्होंने कथित रूप से एक महिला का बैग छीना, जिसमें करीब आठ हजार रुपए बताए गए हैं। इसके बाद किराए की गाड़ी से जम्मू, ट्रेन से अम्बाला और बस से हिसार होते हुए सादुलपुर पहुंचे। पुलिस इस घटना की भी जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस को दे रही है।

खेत में गुजारी रात, सुबह पुलिस के हत्थे चढ़े

दोनों 25 अगस्त रात करीब 9 बजे सादुलपुर बाईपास पर उतरे और कस्बे से बाहर खेतों में रात बिताई। अगले दिन बाईपास पर घूमते मिले और पुलिस ने दबोच लिया। सूचना जम्मू-कश्मीर पुलिस को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग