इस मौत के बदले देने पड़े 39.48 लाख रुपए, जाने कैसे?

मोटर यान दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय ने चार वर्ष पुराने एक मामले में 39 लाख 48 हजार दो सो रुपए का अवॉर्ड पारित किया है।
less than 1 minute read
Mar 01, 2017
Feature image

मोटर यान दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय ने चार वर्ष पुराने एक मामले में 39 लाख 48 हजार दो सो रुपए का अवॉर्ड पारित किया है। प्रकरण के अनुसार 2013 में थाने में कार्यरत हैड कांस्टेबल पितराम के पुत्र सुरेश की 26 मई 2013 को बस की टक्कर से मौत हो गई थी।

वह अपने गांव सिंगनौर तहसील उदयपुरवाटी जिला झुंझुनंू से मोटरसाइकिल लेकर काम से जा रहा था। भोडकी गांव के पास एक बस चालक ने सुरेश को टक्कर मार दी। पिता ने मोटर यान दुर्घटना दावा अधिकरण मेें क्लेम याचिका प्रस्तुत की।

पीठासीन अधिकारी राजेश कुमार प्रथम ने बुधवार को पत्रावलियों पर आए साक्ष्यों, गवाहों एवं सबूतों के अध्ययन के बाद बीमा कंपनी यूआईआईसी को उत्तरदायी मानते हुए क्लेम याचिका को स्वीकार किया। 39 लाख 48 हजार 200 रुपए का अवॉर्ड पारित किया तथा तीन जुलाई 2013 से वसूली तक छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज अदा करने के आदेश दिए। प्रार्थी की ओर से पैरवी अधिवक्ता मनोज पचार ने की।

Published on:
01 Mar 2017 11:29 pm