
रतनगढ़. शहर के वार्ड 32 स्थित एक बंद मकान में शनिवार देर रात घुसे चोर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक मैना शनिवार रात को पास में ही स्थित अपने भाई के घर पर सोने चली गई थी।रात को किसी समय घर में घुसे चोर कमरों व अल्मारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व ५० हजार रुपए नकदी चुरा ले गए। रविवार सुबह मैना ने घर पर आकर देखा तो घर के कमरों के दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा हुआ था। मैना ने 50 हजार से अधिक नकद राशि व सोने-चांदी के आभूषण अल्मारी में रखे हुए थे।जो चोर चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पीडि़ता से घटनाक्रम की जानकारी ली। गौरतलब है कि मैना तेली बेवा है। उसका बेटा जमील महाराष्ट्र के भिवंडी में काम करता है। मैना अकेली होने के कारण पास में स्थित अपने भाई के मकान में रात को सोने के लिए चली जाती है। इससे रात को मकान सूना रहता है। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने रात को हाथ जेवरात पर साफ कर लिया।