चूरू

ऊंटों से भरा ट्रोला पलटा, 7 ऊंटों की मौत

रतनगढ़ कस्बे में गुरुवार सुबह मेगा हाईवे पर ऊंटों से भरा एक ट्रक पलटी खा गया। जिससे सात ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Nov 01, 2018
churu news
churu news

6 गंभीर घायल
चूरू. रतनगढ़ कस्बे में गुरुवार सुबह मेगा हाईवे पर ऊंटों से भरा एक ट्रक पलटी खा गया। जिससे सात ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ से हैदराबाद तस्करी के लिए ले जाए जा रहे ऊंटों से भरा ट्रोला मेगा हाईवे से जा रहा था। इस दौरान राजकीय जालान महाविद्यालय के पास वह ट्रोला पलटी खा गया। इस कारण उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक ऊंटों की मौत हो गई। जबकि छह ऊंट गंभीर घायल हो गए। ट्रोला पलटने के कारण सड़क पर जाम लग गया। दोनों और वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही गोरक्षक मौके पर पहुंचे। गोरक्षक दल के सदस्यों ने गंभीर घायल ऊंटों का तीन पशु चिकित्सकों से मौके पर ही उपचार शुरू करवाया और ऊंटों को चारा डाला। वहीं मौके पर पहुंची रतनगढ़ पुलिस ने के्रन की सहायता से पलटे हुए ट्रक को खड़ा कराया एवं मृतक व घायल ऊंटो को सड़क किनारे करवा कर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारू करवाया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि ट्रोले में डाले हुए सभी ऊंटो के पैर व मुंह बांधे हुए थे।


चालक के केबिन में लगी आग
मृतक सभी ऊंटो का पोस्टमार्टम करने के लिए मेडिकल टीम मौके पर ही बुलाई गई। वहीं कुछ समय बाद सड़क किनारे गिरे ट्रक में धुंआ निकलने लगा तथा चालक वाले केबिन में आग लग गई। तुरन्त दमकल को मौके पर बुलाकर ट्रक में शुरू हुई आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने चालक व खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Published on:
01 Nov 2018 01:46 pm