चूरू

82 वर्षीय बुजुर्ग भी खेलेगा कबड्डी

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में भाग लेने के लिए आयोजन तिथि नजदीक आ रही है, वैसे ही पंजीकरण करवाने करवाने वाले खिलाडिय़ों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। एडीएम भागीरथ साख एवम् एसडीएम मूलचंद लूनिया के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग की टीम द्वारा तीन दिनो में दो हजार से अधिक खिलाडिय़ों का पंजीकरण हुआ है
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2023, 10:58 AM IST
82 वर्षीय बुजुर्ग भी खेलेगा कबड्डी
82 वर्षीय बुजुर्ग भी खेलेगा कबड्डी

सुजानगढ़. राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में भाग लेने के लिए आयोजन तिथि नजदीक आ रही है, वैसे ही पंजीकरण करवाने करवाने वाले खिलाडिय़ों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। एडीएम भागीरथ साख एवम् एसडीएम मूलचंद लूनिया के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग की टीम द्वारा तीन दिनो में दो हजार से अधिक खिलाडिय़ों का पंजीकरण हुआ है तथा इसकी गति बढ़ाने के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। गुरुवार को ग्राम पंचायत जोगलिया में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर के दौरान एसीबीईओ ओमप्रकाश देवठिया व पीईईओ, जोगलिया के भगवानाराम की मौजूदगी में ग्रामवासी 68 वर्षीय संपत राम तथा 8 वर्षीय भारत ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2023 के लिए पंजीकरण करवाया।

पिछले दिनो लोढ़सर में 82 वर्षीय गिरधारीलाल ने कबड्डी में अपना नाम लिखवाया था। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुलदीप व्यास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते है, राजकीय और निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक तथा विभिन्न विभागों व संस्थाओं के खेलप्रेमी खेलवार अपनी टीम बनाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। आरपी कैलाशचंद्र चीनिया के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में कुल 3568 खिलाडिय़ों का पंजीकरण हो चुका है। शहरी क्षेत्र सुजानगढ़ में 4893 तथा छापर में 1725 खिलाडिय़ों द्वारा अब तक पंजीकरण करवाया है।

किसानो की भरने लगी जेब
सुजानगढ़. चना व सरसो खरीद केन्द्र पर उपज पहुंचने के बाद किसानो की जेब भरने लगी है। खरीद केन्द्र सुजानगढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति के खरीद प्रभारी ओमङ्क्षसह बारहट के अनुसार सरसो में पंजीयन 814 में से अब तक 296 किसानो के 21 हजार 749 बैग की तुलाई हो चुकी है। 10 जून तक तुलाई हो चुकी उपज का भुगतान के लिए दस्तावेज उपर भिजवा दिए गए है। जिनके खाते में सीधा भुगतान आ रहा है। उन्होने बताया कि भण्डारग्रह में सरसो के 18 हजार 64 व चने के तीन हजार 599 बैग भेज दिए गए। बारदाने का संकट दूर करने के लिए 40 हजार बैग की मांग की गई जो जल्द ही पहुंचने वाला है। किसानो ने बताया कि दो दिनो से बारदानो की कमी के कारण तुलाई बाधित हुई है। एक अनुमान के अनुसार 177 किसानो को सरसो व 50 किसाो के चने का भुगतान प्राप्त हो चुका है। खरीद के शुरुवाती दिनो में उपज की आवक नगण्य थी लेकिन अब रफ्तार पकड़ी है।

Published on: