चूरू

स्वाइन फ्लू से पीडि़त महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

कस्बे के वार्ड 18 में स्वाइन फ्लू से पीडि़त 75 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान सोमवार सुबह जयुपर के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।
2 min read
Dec 25, 2018
churu bidasar news
स्वाइन फ्लू से पीडि़त महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

बीदासर.

कस्बे के वार्ड 18 में स्वाइन फ्लू से पीडि़त 75 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान सोमवार सुबह जयुपर के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वाइन फ्लू पीडि़त महिला रजिया सोलंकी २० दिसम्बर को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में गम्भीर अवस्था में भर्ती हुई थी। 21 दिसम्बर को जांच के दौरान महिला के स्वाइन फ्लू की पुष्ठि हुई थी। मृतका के पति को सूचना मिलने पर वह सऊदी अरब से बीदासर पहुंचा। मृतक के चार पुत्र व एक पुत्री है। मृतक का शव जयपुर से उसके घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। घर की औरते दहाड़ मार कर रोने लगी। मोहल्ले में भी शोक की लहर छा गई। महिला के स्वाइन फ्लू की पुष्ठि होने पर स्वास्थ्य विभाग ने22 दिसम्बर को सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश गुप्ता व जिला टीम की डा. मनस्वी के नेतृत्व में वार्ड 18 में सर्वे किया था और कई लोगों को टेमीफ्लू दवा दी थी। डा. गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू से ग्रस्त महिला रजिया १७ दिसम्बर को सीएचसी में सर्दी जुखाम की दवा लेकर गई थी। दो दिन तक आस-पास के मेडिकल स्टोर से दवा ली लेकिन दवा से फ ायदा नहीं होने पर परिवारजन 19 दिसम्बर के लाडनू के निजी अस्पताल ले गए वहां से चिकित्सकों ने २० दिसंबर को जयपुर के निजी अस्पताल में भेज दिया। जयपुर के निजी अस्पताल ने एसएमएस अस्पताल में भेज दिया। रजिया एसएमएस में भर्ती होने के बाद 21 दिसम्बर को जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्ठि हुई।

दो की पहले हो चुकी है मौत
वहीं जिले में स्वाइन फ्लू से यह तीसरी मौत है। इससे पहले सादुलपुर व सरदारशहर में एक महिला व एक पुरुष की मौत हो चुकी है। इस सीजन में तीन पॉजिटिव मिले जिसमें तीनों की मौत हो चुकी है। डा. मनोज शर्मा ने बताया कि सभी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू रोधी दवा उपलब्ध है। चिकित्सकों को स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं।

Published on:
25 Dec 2018 12:36 pm