चूरू

ताल मैदान में एक युवक को लाठियों से पीटा

वीडियो वायरल, लठैतों का आतंक
2 min read
Jun 02, 2018
churu crime news
churu photo

सरदारशहर.

ताल मैदान में दो लठैत एक युवक पर दिनदहाड़े बेरहमी से लाठियों से हमले करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 30 मई को हुई वारदात में दो लठैत युवक एक युवक की लाठियों से बुरी तरह पिटाई करते नजर आए। वह युवक अपने बचाव का भरसक प्रयास करता रहा लेकिन दोनों लठैत उसके पीछे दौड़-दौड़ कर वार करने की कोशिश करते रहे। अचानक ही सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के हुए हमले से वहां मौजूद लोग सकते में आए गए। इस घटना से एकबार ताल मैदान में अफरा तफरी मच गई। मारपीट की घटना होती देख वहां मौजूद लोग भी खिसक लिए। किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। हालंाकि वीडियो वायरल हो गया लेकिन पीडि़त व आरोपी कौन थे इसका पता नहीं चला ािा अब तक इन लठैतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मारपीट करने का मामला दर्ज
कातर. कातर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सड्डू छोटी के दो व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट कर जातिसूचक गालियां निकालने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मेघाराम मेघवाल निवासी सड्डू छोटी ने रिपोर्ट दी कि गांव के श्रवणराम, सागरमल ने उसके साथ मारपीट की तथा जातिसूचक गालिया निकाली। पुलिस में दर्ज मामले की जांच

सुजानगढ़ सीओ करेंगे।नवजात का शव मिला
लाडनूं. मंगलपुरा स्थित राती खान में शुक्रवार दोपहर एक नवजात बच्ची का शव मिलने की खबर लगते ही आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। नवजात बच्ची करीब नौ माह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि रातीखान में अज्ञात बच्ची का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव गोपुत्र सेना को सुपुर्द किया गया। गोपुत्र सेना के अध्यक्ष रामेश्वर जाट, शिवकरण धौलपुरिया व अन्य कार्यकर्ताओं ने शव का अंतिम संस्कार करवाया।

Published on:
02 Jun 2018 12:46 pm