चूरू

प्रशासन ने रास्ते से हटवाया अतिक्रमण

गांव धीरासर बड़ा में सोमवार को तहसील कार्यालय की टीम ने रास्ते से वार्षों पुराना अतिक्रमण हटवा दिया। इससे ग्रामीणों को करीब दो किमी का रास्ता कम हो गया।
less than 1 minute read
Jan 23, 2019
churu news
प्रशासन ने रास्ते से हटवाया अतिक्रमण

चूरू. गांव धीरासर बड़ा में सोमवार को तहसील कार्यालय की टीम ने रास्ते से वार्षों पुराना अतिक्रमण हटवा दिया। इससे ग्रामीणों को करीब दो किमी का रास्ता कम हो गया। तहसीलदार महिलापाल सिंह राजावत ने बताया कि गांव धीरासर चारणान में धीरासर से कांगड़ जाने वाले रास्ते पर धीरासर चारणान निवासी गुलाराम, रणवीर, जगदीश, राजकुमार आदि ने रास्ता बंद कर दिया था। इसकी शिकायत लोगों ने प्रशासन से की थी। सुनवाई के बाद अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया। २१ जनवरी को तहसलीदार राजावत, भू अभिलेख निरीक्षक बजरंग सिंह राठौड़, पटवारी सरिता ने पुलिस दल के साथ जेसीबी आदि लेकर अतिक्रमण हटाने पहुचं गए। कुछ ही देर में कटानी रास्ते से अतिक्रण हटा रास्ता खुलवा दिया।

नहीं हटाया अतिक्रमण
चूरू के वार्ड पांच निवासी योगेन्द्र कुमार शर्मा ने कलक्टर को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मंाग की है। ज्ञापन में बताया कि न्यायालय ने घीसाराम की ओर से किए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन आयुक्त ने कार्रवाई नहीं की है।शीघ्र कार्रवाई की मांग की है

Updated on:
23 Jan 2019 03:30 pm
Published on:
23 Jan 2019 03:30 pm