चूरू

राजस्थान में यहां शिक्षकों की खींचतान के बीच फंसा नौनिहालों का भविष्य, ग्रामीणों में रोष

राजस्थान में यहां शिक्षकों की खींचतान के बीच फंसा नौनिहालों का भविष्य, ग्रामीणों में रोष
less than 1 minute read
Jan 28, 2019
Churu
राजस्थान में यहां शिक्षकों की खींचतान के बीच फंसा नौनिहालों का भविष्य, ग्रामीणों में रोष

चूरू। शिक्षकों की आपसी खींचतान नौनिहालों पर भारी पड़ रही है। इसके चलते सरदारशहर के हरियासर-घड़सोतान गांव के लोगों ने सोमवार को जिला कलक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की आपसी खींचतान से विद्यार्थियों की हो रही पढाई चौपट की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

समझाइश के बाद नहीं माने शिक्षक, लोगों में छाया रोष

ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं स्टॉफ के सदस्यों में काफी दिनों से मनमुटाव व खींचतान चल रही है, जिसके कारण विद्यालय का वातावरण खराब हो रहा है। स्कूल में पढाई के नाम पर बच्चों के साथ दोखा हो रहा है। विद्यालय में पढाई व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार स्कूल में जाकर प्रधानाध्यापक व स्टॉफ से समझाइश की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई।

लोगों ने रखी अब ये मांग

वहीं विद्यालय में आने वाले पौषाहार व दूध में हो रही धांधली से लोगों में रोष है। दरअसल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक का स्थानान्तरण 19 दिसम्बर 2017 को हो गया। फिर भी रिलीव नहीं हो रहा है। विद्यालय में वातावरण को दूषित करने वाले कार्मिकों को हटाने की लोगों ने मांग की है। गुस्साए लोगों का कहना है कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो स्कूल के ताला जड़कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान किशनलाल स्वामी, ताराचन्द रांगेरा व मदनसिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Published on:
28 Jan 2019 08:07 pm