चूरू

शराब ठेका लूट के अज्ञात आरोपी एक सप्ताह में गिरफ्तार

सांडवा थानाधिकारी होंगे पुरस्कृत, बीकानेर में खड़ी कर रहे गैंग
2 min read
Apr 02, 2019
churu news
शराब ठेका लूट के अज्ञात आरोपी एक सप्ताह में गिरफ्तार


कातर(चूरू).

सांडवा थाना क्षेत्र में शराब ठेका लूट के मामले के आरोपियों को सांडवा पुलिस ने मंगलवार को देशनोक बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने लुटेरों का प्लान फेल कर दिया। ज्ञताव्य हो कि सांडवा थाना क्षेत्र के गांव बम्बू में 23 मार्च की रात अज्ञात लोगों ने शराब ठेके के सेल्समैन का मुंह ढककर चाबी छीनकर शराब ठेके से शराब व नगदी लेकर उसे जसरासर थाना क्षेत्र के गांव कुचोर के पास छोड़कर भाग गए थे।


मामले को गम्भीरता से लेते हुए बीकानेर आईजी बीएल. मीणा व चूरू पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई। सुजानगढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम माहिच , पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र शर्मा के सुपरविजन में मनोज कुमार चौधरी थानाधिकारी सांडवा, रजीराम थानाधिकारी बीदासर के नेतृत्व में टीमें गठित की गई।


इनको किया गिरफ्तार


साइबर तकनीक की मदद से संदिग्ध बदमाशों की सूचना एकत्रित कर प्रकरण को ट्रेस आउट किया। इस मामले में आरोपी भीमदान (28) निवासी देशनोक बीकानेर, सहदेवसिंह (30) निवासी ख्याली जिला झुंझनूं, हाल निवासी तिलकनगर बीकानेर, जयदेवसिंह (19) निवासी सुरजनसर जिला हनुमानगढ़ हाल शिवबाड़ी बीकानेर, रामनिवास उर्फ रामू निवासी बासिबरसिंगसर बीकानेर को सांडवा थानाधिकारी मनोज कुमार चौधरी ने मय टीम के साथ बापर्दा गिरफ्तार कर लिया।


आरोपियों पर लूट व डकैती के मामले दर्ज


उक्त मुल्जिमों के विरुध पूर्व में डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी, शराब तस्करी, अवैध हथियार के मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले की जांच थानाधिकारी मनोज चौधरी करेंगे। उक्त आरोपी मिलकर बीकानेर में एक अलग ही गैंग खड़ी करने में जुटे हैं।


पुलिस टीम में ये रहे शामिल


आरोपियों को ट्रेस करने में सांडवा थानाधिकारी मनोज कुमार चौधरी, बीदासर थानाधिकारी रजीराम व हैड कांस्टेबल कुम्भाराम, महिपालसिंह, कांस्टेबल राकेश विश्नोई, प्रतापसिंह, कोडूराम, राजपाल, रामरतन, सहीराम शामिल थे। इनके अलावा टीम में नरेंद्र कुमार साइबर सेल चूरू, दीपक यादव साइबर सेल बीकानेर की अहम भूमिका रही।


थानाधिकारी होंगे पुरस्कृत


थानाधिकारी सांडवा चौधरी ने पूर्व में भी साइबर तकनीकी का प्रयोग कर थाना छापर के प्रकरण में लूट के आरोप में अज्ञात चोरों को ट्रेस आउट कर गिरफ्तार किया था। इसके लिए उच्च अधिकारियों की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

Published on:
02 Apr 2019 11:10 pm