चूरू

पूर्व विधायक न्यांगली पर हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बसपा नेता एवं पूर्व विधायक मनोज न्यांगली पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
less than 1 minute read
Jan 29, 2019
churu news
पूर्व विधायक न्यांगली पर हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार

सादुलपुर. पुलिस ने बसपा नेता एवं पूर्व विधायक मनोज न्यांगली पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस महा निरीक्षक रेंज बीकानेर के निर्देशानुसार एवं जिला पुलिस अधीक्षक चूरू की ओर से गठित स्पेशल टीम ने लगभग छह वर्ष पुराने मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक मनोज न्यांगली पर फायरिंग कर किए गए जानलेवा हमला प्रकरण में दो हजार रुपए का वांछित ईनामी आरोपी अनिल कुमार निवासी चैलावास पुलिस थाना कनीणा जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल टीम प्रभारी एएसआई जोगेन्द्रसिंह फगेडिय़ा, कास्टेबल रोशनलाल, मुकेश कुमार रमेश कुमार व ड्राईवर रामफल आदि ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को स्थानीय बस स्टेण्ड से गिरफ्तार किया है। टीम प्रभारी एएसआई जोगेन्द्रसिंह फगेडिय़ा ने बताया कि प्रकरण में स्पेशल टीम गस्त कर रही थी उसी दौरान सूचना मिली की मनोज न्यागंली पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी राजगढ़ बस स्टैंड पर खड़ा है जो बीकानेर से आया है तथा राजगढ़ बस स्टैंड पर हिसार वाली बस से रवाना होने की फिराक में है। सूचना पर स्पेशल टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लेंगे। गौरतलब है कि गत प्रकरण में फरार षडय़त्रकारी आरोपी हरियाणा के तोशाम तहसील के गांव धारवान बास निवासी आरोपी लीला उर्फ ठेकेदार उर्फ अशोक व अंकित उर्फ हाउ पुत्र ओम प्रकाश जाट (25) निवासी बिगोवा पुलिस थाना चरखी दादरी हरियाणा को भी गिरफ्तार हरियाणा से गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है।

Updated on:
29 Jan 2019 12:34 pm
Published on:
29 Jan 2019 12:34 pm