BJP MP Rahul Kaswan Latest News : टिकट कटने के बाद सांसद राहुल कस्वां की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक में हलचलें मचा दी हैं। उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जानी शुरू हो गई हैं। इसमें सबसे बड़ी चर्चा उनके 'दल-बदल' करके किसी अन्य पार्टी का दामन थामने की।
सांसद राहुल कस्वां ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'राम-राम मेेरे चूरू लोकसभा परिवार! लेकर विश्वास-पाकर आपका साथ, देकर हर संकट को मात, ध्येय मार्ग पर बढ़ते जाएंगे, उत्थानों के शिखर चढ़ते जाएंगे।' उन्होंने आगे लिखा, 'आप सभी संयम रखें। आगामी कुछ दिन बाद आपके बीच उपस्थित रहूंगा, जिसकी सूचना आपको दे दी जाएगी।'
टिकट कटने के बाद सांसद राहुल कस्वां की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक में हलचलें मचा दी हैं। उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जानी शुरू हो गई हैं। इसमें सबसे बड़ी चर्चा उनके 'दल-बदल' करके किसी अन्य पार्टी का दामन थामने की।
ये भी पढ़ें : राजस्थान BJP में सुबह-सुबह हो गई नामों की घोषणा, इन नेताओं को बड़ी ज़िम्मेदारी- देखें सूची
चूरू से टिकट गंवाने के बाद कांग्रेस ने राहुल कस्वां को टिकट ऑफर किया है। बीकानेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विशनाराम सियाग ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा कि 'अगर राहुल कस्वां कांग्रेस से चुनाव लड़े तो जीत 100% पक्की।' जिसके बाद कस्वां के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे है।
तारानगर से राजेंद्र राठौड़ के विधानसभा का चुनाव हारने के बाद सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए। चुनाव हारने के बाद राठौड़ समर्थकों ने सांसद कस्वां पर चुनाव हरवाने के आरोप लगाए थे। इसके बाद से दोनों खेमों में लगातार दूरियां बढ़ती गई।
लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा नेतृत्व ने युवा राहुल कस्वां को टिकट देकर चौंकाया था। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां की जगह उनके पुत्र राहुल पर भाजपा ने दाव खेला और वे पहली बार सांसद बने थे। इसके बाद 2019 में भाजपा ने फिर राहुल को मैदान में उतारा और वे रेकॉर्ड मतों से चुनाव भी जीते। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में चूरू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पैरा ओलम्पिक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझड़िया पर दांव खेला है।