परिजनों के अनुसार, रात करीब 4 बजे ओमप्रकाश की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे बेचैनी महसूस होने लगी। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने का फैसला किया। बुधवार सुबह करीब 6 बजे उसे सरदारशहर के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार करने का प्रयास किया, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत की खबर से परिजन स्तब्ध रह गए। परिवार में शोक का माहौल छा गया।