चूरू

एक ही रोगी को दो बार देना पड़ रहा रक्त

सीएमचओ डा. मनोज शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय बगडिय़ा अस्पताल का निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
Apr 20, 2019
churu news
एक ही रोगी को दो बार देना पड़ रहा रक्त

सुजानगढ़. सीएमचओ डा. मनोज शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय बगडिय़ा अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जननी वार्ड, लैबर रूम, आईसीयू कक्ष, दवा वितरण केंद्र, एक्स-रे, रेडियोलॉजी कक्ष का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए सुधार के लिए निर्देश दिए। उन्होंने पीएमओ डा. महेश वर्मा को अस्पताल लैब व कृष्णा लैब में एक ही रोगी को दो बार रक्त देने की व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी। डा. शर्मा ने अस्पताल भवन की जल्द ही नियमित सफाई की व्यवस्था करने के अलावा एक बार पूरी व माकूल सफाई कराने पर जोर दिया। सीमएचओ ने अस्पताल में महिला चिकित्सक के अभाव में महिलाओं को हो रही परेशानी की तरफ ध्यान दिलाया। सीएमएचओ ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डा. मैनपाल सिंह, लैब कक्ष प्रभारी राजेश गौड़, एक्सरे कक्ष प्रभारी राजवीर प्रजापत, अधीक्षक छोटूराम सोलेरा, नारायण सेन व अन्य कार्मिक मौजूद थे।

Published on:
20 Apr 2019 01:28 pm