चूरू

आठ लाख रुपए नहीं लौटाए तो बीएसएफ जवान ने कर ली आत्महत्या

रतननगर पुलिस थाने के गांव कुनणीसर में शनिवार सुबह घर छुट्टी आए 35 वर्षीय बीएसएफ के जवान की खेत में संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन जब खेत में पहुंचे।

3 min read
Nov 20, 2022
आठ लाख रुपए नहीं लौटाए तो बीएसएफ जवान ने कर ली आत्महत्या

चूरू. रतननगर पुलिस थाने के गांव कुनणीसर में शनिवार सुबह घर छुट्टी आए 35 वर्षीय बीएसएफ के जवान की खेत में संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन जब खेत में पहुंचे। 35 वर्षीय बीएसएफ जवान विनोद कुमार सैनी का शव खेजड़ी के पेड़ के नीचे मिला, जिसके गले पर निशान थे। परिवार के लोग तुरन्त उसको राजकीय डीबी अस्पताल के आपातकालीन इकाई में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रतननगर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्हें मृतक के पास एक सुसाइड नोट बरामद मिला। जिसमें उसने लिखा कि हरियाणा के दो युवक रविन्द्र व कर्मवीर को उसने आठ लाख रुपए लिए थे, बार-बार कहने के बावजूद भी दोनों युवक रुपए नहीं लौटाने से जवान काफी तनाव में था। विनोद के बड़े भाई गांव कुनसिसर निवासी सांवरमल सैनी ने बताया कि मेरा छोटा भाई विनोद कुमार सैनी जो बीएसएफ में त्रिपुरा राज्य के बागमा सेक्टर उदयपुर में सिपाही के पद पर नौकरी करता था। जो पिछले डेढ़ महीने से छुट्टी लेकर गांव कुनसीसर आया हुआ था। विनोद शनिवार सुबह खेत में काम करने के लिए गया था। 9:54 पर भतीजे मुकेश का फोन कर विनोद ने कहा था कि में खेजड़ी से गिर गया अंब मेरा दम घुट रहा है। परिजनों ने गांव के पास खेत में जाकर देखा तो विनोद खेजड़ी के नीचे अचेत अवस्था में पड़ा था। उसके गले पर रस्सी का निशान बना हुआ था। विनोद ने फांसी का फंदा लगा कर सुसाइड का प्रयास किया लेकिन रस्सी की गांठ खुल जाने से वो नीचे गिरने से अचेत हो गया। उसे निजी वाहन से चूरू लेकर राजकीय भरतिया हॉस्पिटल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सांवरमल सैनी ने बताया कि चार भाईयों में विनोद कुमार सबसे छोटा था। जो वर्ष 2011 में बीएसएफ में नौकरी लगा था। जिसकी वर्ष 2009 में श्रीडूंगरगढ़ में शादी हुई थी। जिसके एक बेटा व एक बेटी है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विनोद ने ये लिखा सुसाइड नोट में
मृतक विनोद कुमार की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा कि मैं माफी चाहता हूं सभी से मैं ज्यादा टेंशन में था। तो मेरी वजह से मेरे घरवालों को परेशान मत करना कोई भी। मैने बहुत कोशिश की है जीने की लेकिन जी नहीं पा रहा हूं। मैं जिंदगी छोड़ रहा हूं तो खुशी-खुशी जा रहा हूं। लेकिन मांगीलाल, विनोद, श्रवण, सांवर भाई इन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है और आगे भी मेरे परिवार ओर बच्चों का ध्यान रखना। मेरी बटालियन में तुरन्त सूचना करना मुक्तिलाल सर और आरके दास इन दोनों को मांगीलाल तू सूचना कर देना। आपकी दोनों आदमी हैल्प करेंगे। दोनों अकाउंट ब्रांच में है। इनसे जरूर हैल्प लेना यह सही बात बतायेंगे। मेरे जाने के बाद क्या करना है। सभी मेरे कागज घर पर है। इनको बताओंगे तो सभी सुविधा दिला देंगे और कमांडेंट भी बहुत अच्छे है। मांगी तू उनसे बात करना तेरी हैल्प करेंगे। मेरी वजह से अभी बोल रहा हूं किसी को परेशान मत करना। जीने की इच्छा खत्म हो गयी थी बस और कुछ नहीं है। सभी दोस्तों से एक लास्ट इच्छा है वो लोग मेरे बच्चों की आर्थिक सहायता करना और क्या लिखूं कुछ नहीं है मेरे पास। एक बात ओर गढ़ली गांव सिरसा का है कर्मवीर और टोहना के पास जमालपुर का है रविन्द्र है। इन दोनों से आठ लाख रूपए पका लेना। इन्होंने ठीक नहीं किया मेरे साथ मांगीलाल इन दोनों पर कार्रवाई करवाना। बाकी और मांगी देखना यार मैं तो जा रहा हूं। बाकी मेरे परिवार, रिश्तेदार और मित्रों से माफी चाहता हूं। मैने यह कदम उठाया है, मां माफ करना मुझे।
इनका कहना है
बीएसएफ जवान ने विनोद ने आत्महत्या की है, उसका लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने बताया कि हरियाणा के दो लोग कर्मवीर व रविन्द्र को आठ लाख रुपए उधार दिए थे, लेकिन दोनों रुपए नहीं लौटा रहे थे, जिससे वो मानसिक तनाव में था। पुलिस मामले की जांच
कर रही है।
जसवीर, थानाधिकारी रतननगर चूरू

Published on:
20 Nov 2022 11:15 am
Also Read
View All