चूरू

सीएचसी की हालत देख दंग रह गए विधायक बुडानिया, फिर ये कहा…

विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने शुक्रवार शाम कस्बे की सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र में मिली अव्यवस्थाओं से विधायक बुडानिया नाराज हो गए
less than 1 minute read
Jan 13, 2019
churu news
सीएचसी की हालत देख दंग रह गए विधायक बुडानिया, फिर ये कहा...

तारानगर. विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने शुक्रवार शाम कस्बे की सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र में मिली अव्यवस्थाओं से विधायक बुडानिया नाराज हो गए जिस पर उन्होंने केन्द्र प्रभारी डा. देवीलाल जोशी पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान तीन-चार चिकित्सक अपने सीट पर उपस्थित नहीं मिले। जिस पर विधायक बुडानिया ने इन चिकित्सकों को वहां बुलाया। बुडानिया ने कहा कि चिकित्सक भगवान का रूप होता है। वे सीट पर नहीं रहे और मरीज उनका इंतजार करें यह गंभीर बात है। उन्होंने केन्द्र में उपस्थित रहने व मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी जोशी को हिदायत दी कि निरीक्षण के दौरान उन्हें केन्द्र में कई अव्यवस्था मिली है। इन व्यवस्थाओं को सुधार लें वरना चिकित्सा मंत्री कभी भी आ सकते हैं। बुडानिया ने केन्द्र के वार्डों में जाकर साफ-सफाई का निरीक्षण कर बैड की चदरों को साफ-सुथरा रखने, मरीजों को समय पर चिकित्सा सेवा देने, आवश्यक जांच व दवा लिखने, बाहर की दवाईयां नहीं लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध जांचे व दवाओं की भी जानकारी ली। इस मौके पर विधायक बुडानिया के साथ जयचंद शर्मा, पुष्करदत्त इंदौरिया, कृष्ण सहारण, संजय कस्वा, मानसिंह सैनी, जसवंत स्वामी, हरिसिंह बेनीवाल, अफजल तेली, संतोष पांडिया, भंवरलाल स्वामी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने पंचायत समिति के सभागार में तारानगर ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम मीनू वर्मा, तहसीलदार तेजपाल गोठवाल, बीडीओ डा. मदनलाल बैरवा, आईजीएनपी अधिशासी अभियंता भोलाराम, ईओ दलीप पूनिया सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे। इसी प्रकार विधायक बुडानिया ने अमरासर, देवासर, बिल्युबास महियान, बिल्युबास रामपुरा, बोघेरा, ढाणी तेतरवाल आदि गांवों का दौरा किया। उनके साथ जयपाल धुंआ, जसवंत स्वामी, हरिसिंह बेनीवाल, सुरेन्द्र सहारण, साहबराम सहारण, नरेन्द्र दूत आदि थे।

Published on:
13 Jan 2019 12:43 pm