चूरू. राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू किए गए अभियान रक्षकों के लिए राखी को लेकर सादुलपुर क्षेत्र में खासा उत्साह नजर आ रहा है सरहद पर तैनात फौजी भाइयों के लिए क्षेत्र की ओर से बेटियों ने राखी भेजी है। दो स्थानों पर हुए कार्यक्रम में लगभग 800 बेटियों ने सैनिकों के लिए सरहद पर राखी ही भेजी।
लगभग 800 बेटियों ने सैनिकों के लिए सरहद पर राखी ही भेजी।
चूरू. राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू किए गए अभियान रक्षकों के लिए राखी को लेकर सादुलपुर क्षेत्र में खासा उत्साह नजर आ रहा है सरहद पर तैनात फौजी भाइयों के लिए क्षेत्र की ओर से बेटियों ने राखी भेजी है। दो स्थानों पर हुए कार्यक्रम में लगभग 800 बेटियों ने सैनिकों के लिए सरहद पर राखी ही भेजी। मोहल्ला रामबास में स्थित राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सरहद पर तैनात फौजी भाइयों के लिए संस्था प्रधान सुमित्रा चौधरी की मौजूदगी में 500 छात्राओं ने रक्षाबंधन के त्यौहार पर फौजी भाइयों के लिए लिफाफों में राखी पैक कर राजस्थान पत्रिका के माध्यम से राखी प्रेषित की है । इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमित्रा चौधरी ने राजस्थान पत्रिका के तहत संचालित अभियान की सराहना करते हुए देश की आन बान शान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सीमा पर तैनात सैनिकों के हाथों पर बहनों की प्यार की राखी सजेगी तो उन्हें घर जैसा सुकून मिलेगा। इस अवसर पर उषा रानी, सुनीता, अनीता चौधरी, सुशीला, सुदेश, पूनम ,सीमा देवी आदि ने दी छात्राओं को सैनिकों के मान और सम्मान में अग्रणी भूमिका निभाने का संदेश दिया वही छात्राओं में इस अभियान को लेकर खासे उत्साह से सरोबार दिखाई दे रही थी। राजस्थान पत्रिका के अभियान रक्षकों के राखी अंतर्गत मोहता पब्लिक स्कूल प्रांगण में बेटियों ने भारत ङ्क्षजदाबाद नारों के साथ सरहद पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां भेजी है पत्रिका के माध्यम से 301 छात्राओं ने सैनिकों को और रक्षा सूत्र भेजी है। संस्था प्रधान एम पी त्यागी एवं उप प्रधानाचार्य इंदर ङ्क्षसह ने राजस्थान पत्रिका के तहत संचालित अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां सैनिकों को खुशी मिलेगी वही भावी पीढिय़ों को देशभक्ति का संदेश मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्रिका एक समाचार पत्र ही नहीं बल्कि समय-समय पर समाज और देश हित में विशेष अभियान चलाकर समाज को प्रेरणा देकर रोशन करने का काम भी कर रहा है।
सुजानगढ़. सीमा पर दिनरात रखवाली कर देश को सुरक्षित रखने वाले फौजी भाइयों के लिए राखी बनाने को लेकर सोनादेवी सेठिया कन्या महाविधालय की छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सोमवार को सभागार में राखी बनाओ प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया।
तारानगर. राजस्थान पत्रिका की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए गए रक्षकों की राखी अभियान के तहत सोमवार को कस्बे के जगन्नाथ कंदोई बालिका उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय की शिक्षिकाओं व छात्राओं ने देश की सीमा पर तैनात फौजी भाइयों के लिए राखियां भेंट की। विद्यालय की प्रधानाचार्य दया कंवर ने बताया कि सामाजिक सरोकार में हमेशा ही आगे रहने वाले राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए गए रक्षकों की राखी अभियान से प्रेरित होकर विद्यालय की 350 छात्राओं व शिक्षिकाओं ने देश की सरहद पर हमारी रक्षा करने वाले फौजी भाइयों के लिए रक्षाबंधन पर राखियां भेजने का निर्णय लिया है ताकि रक्षाबंधन के दिन उनकी कलाईयां सूनी न रहे। वंदना सभा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए फौजी भाइयों के लिए 750 राखियां व बधाई संदेश भेंट किया। ये राखियां राजस्थान पत्रिका के माध्यम से फौजियों को भेजी जाएगी। फौजियों के लिए राखियां भेंट करते समय छात्राओं व अध्यापिकाओं में काफी उत्साह नजर आया।
घांघू . शहीद राजेश कुमार फगेडिय़ा राउमावि की राष्ट्रीय सेवा योजना 2 स्तर ईकाई की स्वयं सेविकाओं ने सोमवार को भारतीय सेना के जवानों के लिए अपने हाथों से बनाई गई राखियां एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार के निर्देशन में प्रधानाचार्य प्रताप ङ्क्षसह कुमावत को सौंपी। प्रधानाचार्य प्रताप ङ्क्षसह कुमावत ने कहा कि हमारी सेना हमारे लिए सबसे बड़ा गर्व है। राखियां मिलने से सेना के जवानों का मनोबल मजबूत होगा।