चूरू

रेड़ा गांव में हरिण का शिकार, मामला दर्ज

पुलिस चौकी कातर क्षेत्र के गांव रेड़ा की रोही में मंगलवार शाम हरिण शिकार का मामला सामने आया। छापर के सहायक वनपाल मोहनलाल मारू ने बताया कि शाम 4 बजे सूचना मिली कि रेड़ा गांव की रोही में हरिण का शिकार हुआ है।
less than 1 minute read
Jan 23, 2019
churu news
रेड़ा गांव में हरिण का शिकार, मामला दर्ज

चूरू. पुलिस चौकी कातर क्षेत्र के गांव रेड़ा की रोही में मंगलवार शाम हरिण शिकार का मामला सामने आया। छापर के सहायक वनपाल मोहनलाल मारू ने बताया कि शाम 4 बजे सूचना मिली कि रेड़ा गांव की रोही में हरिण का शिकार हुआ है। सूचना पर विभाग टीम घटना स्थल पर पहुंची जहां पर एक मृत हरिण मिला। जिसका सिर व सींग धड़ से अलग सहित पांच टुकड़ों में काटा हुआ था। प्लास्टिक थैली व टुकड़ो में बंटा हरिण का मांस बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी फेफाराम नायक की तलाश की लेकिन नहीं मिला। सूचना मिलने पर चूरू सहायक वन रक्षक दिलीप सिंह, छापर कार्यवाहक रेंजर रामकिशन मीणा, कातर पुलिस चौकी प्रभारी कैलाशदान सभी घटना स्थल पर पहुंच गए।


वन्यजीव प्रेमियों में रोष
विश्नोई महासभा मुकाम कार्यालय सचिव हनुमाल विश्नोई ने बताया कि कातर क्षेत्र के गांव कातर बड़ी, छोटी, रेड़ा, साजनसर की रोही में लम्बे समय से वन्यजीव चिंकारा हिरण की निर्मम हत्या बड़े स्तर पर हो रही है। यदि समय रहते वन विभाग के आला अधिकारियों ने शिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की तो इनके खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। सचिव विश्नोई ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक राजस्थान सरकार जीबी रेड्डी से बात करके मुकदमों के आधार पर वन्यजीवों की रक्षा के लिए शिकारियों की धरपकड़ करने की मां की है। वहीं वन विभाग के छापर कार्यालय में आरोपी फेफाराम के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Updated on:
24 Jan 2019 03:11 pm
Published on:
23 Jan 2019 11:22 am