पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब तथा बीयर के कुल 1425 कार्टन बरामद की। इस संबंध में पुलिस ने राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
सरदाशहर. चूरू स्पेशल टीम के साथ भानीपुरा पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब भरे ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। सूत्रों के अनुसार डीएसटी चूरू, साइबर सैल और भानीपुरा थानाधिकारी अरविंद सिंह की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान थाना भवन के सामने मेगा हाइवे पर पुलिस ने ट्रक रोककर तलाशी ली तो उसमें अवैध शराब भरी हुई थी।
पुलिस ने शराब सहित ट्रक को जब्त किया और शराब तस्कर कृष्ण कुमार पुत्र खरताराम जाट निवासी पोटलिया की ढाणी होडू पुलिस थाना सिणधरी जिला बालोतरा तथा अमराराम पुत्र किशनाराम विश्नोई निवासी रावली नाडी तहसील गुढामलानी पुलिस थाना नगर जिला बाडमेर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब (Punjab Made Illegal Liquor) तथा बीयर के कुल 1425 कार्टन बरामद की। इस संबंध में पुलिस ने राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जब्तशुदा ट्रक व पंजाब निर्मित अवैध शराब व बीयर की अनुमानित कीमत एक करोड रूपए से अधिक है।