चूरू

Churu Accident News : दर्दनाक हादसा : बाइक पर पलटा ट्रक, तीन युवकों की मौत

थानाधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में सुजानगढ़ निवासी शाहरूख, सद्दाम व सोयल की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Aug 26, 2024

Rajasthan Samachar : सालासर. सुजानगढ-फतेहपुर हाइवे पर शनिवार रात पार्वतीसर बस स्टैंड के पास ट्रक के नीचे दबने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को तीनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए है। थानाधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में सुजानगढ़ निवासी शाहरूख, सद्दाम व सोयल की मौत हो गई।

चांद अली काजी निवासी सुजानगढ की ओर से पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरूख, सद्दाम और सोयल सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लहराता हुआ ट्रक उन पर पलट गया। इससे तीनों ट्रक के नीचे दब गए। शाहरूख व सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई। सोयल को सीकर रैफर किया गया, लेकिन उसका रास्ते में ही दम टूट गया।

Published on:
26 Aug 2024 03:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर