31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: शादुलपुर को लंबे इंतजार के बाद फोरलेन सड़क का तोहफा, NHAI करेगा निर्माण, लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि यह कार्य NHAI की वन टाइम इन्वेस्टमेंट योजना के तहत कराया जाएगा। पहले इस सड़क को टू-लेन बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर फोरलेन के रूप में स्वीकृति दिलाई गई।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Kamal Mishra

Mar 31, 2026

Sadulpur road project

सड़क निर्माण की तस्वीर- एआई जेनरेटेड

चूरू। राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित पिलानी ओवरब्रिज से रड़वा बाईपास तक के सड़क मार्ग को अब फोरलेन बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी कर दी गई है। सड़क के चौड़ीकरण का काम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जाएगा, जिससे सादुलपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों की यातायात संबंधी बड़ी समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

सादुलपुर शहर में पिलानी ओवरब्रिज से रड़वा बाईपास रोड तक का जो हिस्सा अब तक अधूरा था, उसे फोरलेन में विकसित किया जाएगा। यह हिस्सा लंबे समय से शहर के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। सड़क संकरी और जर्जर होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती थी और हादसों का खतरा भी बना रहता था। अब इस मार्ग को चौड़ा कर फोरलेन बनाया जाएगा, जिससे यातायात सुगम हो सकेगा।

लंबे समय से चल रहा था प्रयास

सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। अक्टूबर 2025 और जनवरी 2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा एनएचएआई के अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के बाद प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया और स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात की गई। लगातार प्रयासों के बाद अब इस परियोजना को मंजूरी मिल गई है।

पहले टू-लेन सड़क बनाने की थी योजना

उन्होंने बताया कि यह कार्य एनएचएआई की वन टाइम इन्वेस्टमेंट योजना के तहत कराया जाएगा। पहले इस सड़क को टू-लेन बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर फोरलेन के रूप में स्वीकृति दिलाई गई।

बड़ी आबादी को मिलेगी सुविधा

पिलानी ओवरब्रिज के दूसरे छोर पर उप जिला अस्पताल, खेल मैदान, कई शैक्षणिक संस्थान और बड़ी आबादी बसी हुई है। जर्जर सड़क के कारण यहां आने-जाने वाले लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा पिलानी और बहल की ओर जाने वाले वाहनों को भी आवागमन में काफी दिक्कतें आती थीं। करीब तीन किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनने के बाद न केवल यातायात सुचारू होगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग