06543 यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस 11 से 25 मार्च तक यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 7 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर सुबह 6.45 बजे आगमन व 6.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
चूरू. रेलवे (Indian Railways) की ओर से होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 06543 यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (Yashwantpur Bikaner Express) 11 से 25 मार्च तक यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 7 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर सुबह 6.45 बजे आगमन व 6.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
इसी प्रकार 06544 बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 14 से 28 मार्च तक बीकानेर से प्रत्येक शनिवार को देर रात 1 बजे रवाना होकर जयपुर सुबह 8.40 बजे आगमन व 8.50 बजे प्रस्थान कर सोमवार को सुबह 4 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तुमकूर, अरसीकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, किर्लोस्करवाडी, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, बामनिया, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, चूरू, रतनगढ व श्रीडूंगरगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 2 सैकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 5 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित 23 डिब्बे होंगे।