चूरू

Churu : ग्रीनलंग्स उद्यान : रख रखाव के आभाव में नहीं लौट रही है आभा

चूरू. रतननगर के सीमावर्ती ढ़ाणी लालसिंहपुरा, डूंगरसिंहपुरा के पास जानेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना ग्रीन लंग्स पार्क की फेंसिंग करने के साथ मुख्य प्रवेश द्वार भी बना दिया गया है। लेकिन रख रखाव के आभाव में यह पार्क की आभा नहीं लौट रही है। ग्रीन लंग्स की थीम पर बनाया गया एक ऐसा पार्क जो […]

2 min read
Feb 17, 2026

चूरू. रतननगर के सीमावर्ती ढ़ाणी लालसिंहपुरा, डूंगरसिंहपुरा के पास जानेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना ग्रीन लंग्स पार्क की फेंसिंग करने के साथ मुख्य प्रवेश द्वार भी बना दिया गया है। लेकिन रख रखाव के आभाव में यह पार्क की आभा नहीं लौट रही है। ग्रीन लंग्स की थीम पर बनाया गया एक ऐसा पार्क जो पौधरोपण की सुविधा के लिए उपयुक्त है तो इसका निर्माण वन क्षेत्रों को हराभरा करने के उद्देश्य से किया गया है। ताकि यह भरपूर आक्सीजन देनेवाला क्षेत्र बन जाए। आक्सीजन का हब बनाने के उद्देश्य से बना उद्यान हालांकि सामाजिक सरोकार में सक्रिय रहनेवाले लोगों के लिए पौधरोपण की दृष्टि से रतननगर के निकट बना ग्रीन लंग्स उद्यान उपयोगी है लेकिन अभी इस ओर किसी का कोई विशेष ध्यान गया नहीं है।

अधूरापन लिए हुए है उद्यान

उद्यान के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुई है, उद्यान के तारबंदी कर फेंसिंग कर दी गई है, सोलर प्लांट भी लगा हुआ है, कहीं कहीं निर्माण कार्य अधरझूल में दीख रहा है, इसलिए यह उद्यान अभी अधूरापन लिए हुए हैं। उद्यान के मुख्य द्यार से भीतर की ओर पौधे लगे हुए है जो शायद सर्दी में ग्रोथ नहीं कर पाए है या फिर सूखने के कगार पर पहुंच गए है। कीकर आदि पुराने पेड़ खड़े हैं लेकिन प्रवेश द्वार के अग्रभाग में रेत का टीला बजंड़ सा दिखाई दे रहा है।

नहीं हो रहा है रखरखाव

वन विभाग के अन्तर्गत बने इस लंग्स उद्यान का रखरखाव शायद ही हो रहा है। तभी तो यहां गुजरनेवाले लोगों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। रतननगर के निकट रहनेवाले लोगों का कहना है कि उद्यान के मुख्य द्वार पर लगा ताला नहीं खुलता है। लोगों की आवाजाही भी नहीं के बराबर है।

इनका कहना है

ग्रीन लंग्स उद्यान का रखरखाव नहीं हो पा रहा है, इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर भेजे जाएंगे। आगामी मानसून के दौरा सघन पौधरोपण किया जाना प्रस्तावित हे। उद्यान हराभरा हो इसकेलिए विभाग की ओर से प्रयास किए जाएंगे। भवानी सिंह, जिला उपवन संरक्षक चूरू

Published on:
17 Feb 2026 12:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर