चूरू

Churu : चूरू के साहवा में 15 लाख की अवैध शराब पकड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाड़ी में 99 पेटी बीयर व 55 पेटी राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। इस पर पिकअप में सवार दो लोगों से पूछताछ की गई तो वे घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026

साहवा. स्थानीय पुलिस ने स्टेट हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब से भरी एक पिकअप पकड़ी है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई 154 कार्टन अंग्रेजी शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। थानाधिकारी शंकर लाल भारी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एएसआई बजरंग सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कस्बे में स्टेट हाई वे पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

गाड़ी में 99 पेटी बीयर व 55 पेटी राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। इस पर पिकअप में सवार दो लोगों से पूछताछ की गई तो वे घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। दोनों के पास न कोई परमिट या लाइसेंस था। इसपर मांगीराम (45) पुत्र उदमीराम निवासी लुडनियां छोटा व नरेश कुमार (25) पुत्र मदन लाल दूत निवासी तारानगर को गिरफ्तार कर शराब और पिकअप को जब्त कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में उक्त शराब हनुमानगढ जिले की किसी शराब दुकान से भर कर चोरी छुपे कहीं अन्यत्र ले जाई जा रही थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी पकड़े गए। इस कार्रवाई में टीम प्रभारी एएसआई बजरंग सिंह राठौड़, कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद चालक राजेश आदि शामिल रहे।

Published on:
18 Feb 2026 12:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर