चूरू

Churu: रेन बसेरा परिसर में की शराब और नॉन वेज पार्टी, संचालक को नोटिस जारी

पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। सार्वजनिक उपयोग के इस स्थल पर ऐसी गतिविधि सामने आने के बाद नगरपरिषद ने इसे गंभीर मानते हुए जवाब तलब किया है। मामले की जांच जारी है।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026


चूरू. सार्वजनिक गेस्ट हाउस के पीछे रेन बसेरा परिसर में नॉन वेज व शराब पार्टी के मामले नगरपरिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए रेन बसेरा संचालक के खिलाफ नोटिस जारी किया है। साथ ही संचालक को ब्लैकलिस्टेड करने की प्रक्रिया भी शुरू करने की बात सामने आई है। वहीं इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गांव करणपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार राजेन्द्र सिंह शराब के नशे में पाया गया, जबकि मौके से पकड़े गए दूसरे व्यक्ति पूरनमल के शराब के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई। मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे जरूरतमंदों के लिए बने रेन बसेरा व उसी परिसर में संचालित अन्नपूर्णा रसोई परिसर में नॉनवेज पार्टी किए जाने का मामला सामने आया था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां ईंटों से बना अस्थायी चूल्हा, कुकर में पका नॉनवेज और शराब की खाली बोतलें मिलीं।

परिसर के बाहर दो लग्जरी गाड़ियां भी खड़ी मिली थीं। पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। सार्वजनिक उपयोग के इस स्थल पर ऐसी गतिविधि सामने आने के बाद नगरपरिषद ने इसे गंभीर मानते हुए जवाब तलब किया है। मामले की जांच जारी है।

Published on:
18 Feb 2026 12:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर