चूरू

राजस्थान में कांग्रेस के इस प्रत्याशी को कहा जा रहा ‘मास्टर प्लेयर’, सट्टा बाज़ार की ‘भविष्यवाणी’ को भी कर डाला फेल

2024 India Elections : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर कई सीटों की चर्चा हुई।
2 min read
Jun 05, 2024
Feature image

चूरू. देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर कई सीटों की चर्चा हुई। राजस्थान में चूरू लोकसभा सीट का ऐसा कोई गलियारा नहीं है जहां सियासत के मास्टर प्लेयर बने राहुल कस्वां का बोलबाला न हुआ हो। चूरू से कांग्रेस के राहुल कास्वां ने 72737 मतों से भाजपा प्रत्याशी व अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक खिलाड़ी देवेंद्र झांझड़िया को हराकर जीत दर्ज की। बता दें कि राहुल कास्वां ने चुनाव से पहले भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। भाजपा के वरिष्ठा नेता राजेंद्र राठौड़ की साख का सवाल बनी यह लोकसभा सीट चुनावी प्रचार से लेकर मतदान और आज नतीजों तक सभी नेताओं की नजरे यहां टिकी रही।

मतगणना के बाद इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल कस्वां को 72737 मतों से विजयी घोषित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक कौस्तुभ दिवेगांवकर सी, राजेश कुमार रॉय, लक्ष्मीप्रिया एस की मौजूदगी में रिटर्निंग अधिकारी (कलक्टर) पुष्पा सत्यानी ने राहुल कस्वां को निर्वाचित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

सट्टा बाजार की सभी भविष्यवाणी फेल

सट्टा बाजार से लेकर एग्जिट पोल के नतीजों के बाद भी कांग्रेसी प्रत्याशी राहुल कस्वां ने खुद को साबित कर दिखाया। उनपर जनता ने इतना भरोसा जताया कि राहुल कस्वां के नतीजों के बाद सियासत के मास्टर प्लेयर के नाम से चर्चाएं शुरू हो गई। राहुल कस्वां ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझंड़िया को 72737 मतों से करारी शिकस्त दी है।

कांग्रेस ने रचा इतिहास

चूरू लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी। बता दें कि चूरू जिले (Churu Lok Sabha Seat) पर इस बार मतदान कम हुआ। प्राचीन काल से चूरू भाजपा का गढ़ माना जाता है, क्योंकि 1977 से 2014 तक 11 चुनावों में भाजपा ने 5 बार तो कांग्रेस ने केवल 3 बार जीत दर्ज की। पिछले 4 चुनावों में लगातार भाजपा ने यहां जीत दर्ज की है और साल 2024 में भाजपा की हार के साथ यह रिकॉर्ड टूट गया। इस बार भाजपा से दो बार सांसद रहे राहुल कस्वां की टिकट कटने और उनके कांग्रेस से चुनावी मैदान में ताल ठोकने की वजह से चूरू सीट राजस्थान की हॉट सीट बन गई, ऐसे में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ। इस बार राहुल कस्वां का मुकाबला जाने-माने पैरा ओलम्पिक खिलाड़ी देवेंद्र झांझडिया के साथ रहा। देवेंद्र झांझडिया ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर खेल की दुनिया में काफी नाम कमाया है, लेकिन राजनीति में वह नए खिलाड़ी हैं।

Updated on:
05 Jun 2024 10:44 am
Published on:
05 Jun 2024 10:44 am