चूरू

Churu Lok Sabha Election Result : राजस्थान के चूरू लोकसभा सीट पर भारी मतों से BJP आगे, 39 हजार मतों का चल रहा है फासला

राजस्थान के चूरू लोकसभा सीट पर भारी मतों से BJP आगे, 32 हजार मतों का चल रहा है फासला
less than 1 minute read
May 23, 2019
Feature image

चूरू।

Churu Lok sabha Elections Result : लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। चूरू लोकसभा क्षेत्र में अब तक के आए रुझान में भाजपा के राहुल कासवान कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया से भारी मतों से आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव मतगणना के पहले राउंड में लीड करने के बाद बीजेपी के राहुल कसवान दूसरे राउंड में भी आगे चल रहे हैं। राहुल कासवान को अब तक करीब 78 हजार 064 मत पड़े हैं जबकि कांग्रेस से रफीक मंडेलिया को 48 हजार 245 वोट मिल हैं। ऐसे में चूरू लोकसभा में बीजेपी 32 हजार 234 मतों से लीड कर रही है।

उधर, मतगणना स्थल पर प्रशासन ने भारी सुरक्षा बल तैनात कर रखा है। होमगार्ड, पुलिस, सीआरपीएफ और आरएसई के जवान मौके पर तैनात किए गए हैं। उधर, मतगणना स्थल पर कायर्कताओं के साथ-साथ प्रत्याशियों भी पहुंच चुके हैं।

वहीं, प्रदेश की अन्य सीटों पर भी बीजेपी के पक्ष में रुझान देखा जा रहा है। शुरूआती रुझानों के करीब 7 से आठ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।- राजधानी जयपुर में रामचरण बोहरा vs ज्योति खण्डेलवाल के बीच मुकाबला है। यहां रामचरण बोहरा आगे चल रहे हैं।- जयपुर ग्रामीण सीट से राज्यवर्धन सिंह vs कांग्रेस की कृष्णा पूनिया के बीच मुकाबला है। यहां 3100 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है।

बीजेपी के राहुल कस्वां 100568

कांग्रेस से रफीक मंडेलिया 61163

39413 का अंतर

Published on:
23 May 2019 09:51 am