Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates : इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के 10 बजे के फ्रेश आंकड़ों के मुताबिक, चूरू लोकसभा सीट पर कांग्रेस के राहुल कस्वां रेस में सबसे आगे निकल गए हैं।
Churu Lok Sabha Seat Vote Counting : चूरू लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में वोट काउंटिंग के दौरान कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के 10 बजे के फ्रेश आंकड़ों के मुताबिक, चूरू लोकसभा सीट पर कांग्रेस के राहुल कस्वां रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। राहुल कस्वां 53.4% वोट के साथ बढ़त पर हैं। वहीं भाजपा का रफ्तार कमजोर पड़ गया, चूरू में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र झांझडिया 43.4% वोट के साथ दूसरे नंबर पर लीड कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी व पैरा ओलम्पिक खिलाड़ी देवेंद्र झांझडिया भाजपा प्रत्याशी राहुल कस्वां को टक्कर दे रहे हैं। लेकिन चुनावी रिजल्ट में अब भी वक्त है और पासा कभी भी पलट सकता है। लेकिन इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के 10 बजे के हालिया आंकड़े तो कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां के हक में आ रहे हैं।
बता दें कि इस बार चूरू लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस का मुकाबला एकदम टक्कर का माना दजा रहा है। लेकिन इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि यह सीट भाजपा का गढ़ रहा है क्योंकि 1977 से 2014 तक 11 चुनावों में भाजपा ने 5 बार तो कांग्रेस ने केवल 3 बार जीत दर्ज की। ऐसे में लोकसभा चुनाव में चूरू सांसद कौन बनेगा इस बात को लेकर अब भी कन्फ्यूजन बहुत हैं। पिछले 4 चुनावों की बात करें तो लगातार भाजपा ने यहां जीत दर्ज की है।