
चूरू।
राजस्थान के चूरू Churu जिले में तीन किलोमीटर चलकर थाने पहुंची निर्वस्त्र महिला naked Woman का मामला यू टर्न हो गया है। महिला ने 24 घंटे में ही अपने ससुराल वालों के खिलाफ दिए गए बयानों को बदल दिया है। आरोपियों की तरफ से वकील हरीश कुलरिया ने बताया कि पीडि़त महिला ने खुद कोर्ट में पेश होकर शपथ पत्र दिया कि रविवार को घटना के बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाने से अचानक क्रोध में आकर उसने ऐसा कदम उठाया तथा सास, जेठ, जेठानी व देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अब मैं उनके साथ रहना चाहती हूं। उधर, मामले में पहले आरोपी बनाए गए सास, देवर, जेठ-जेठानी को जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद उनकी जमानत करवा दी गई। वकील ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति हो गई। इसके आधार पर सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार सोलंकी ने आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया। वहीं सहायक लोक अभियोजक गोर्धन लाल सेवदा ने बताया निर्वस्त्र महिला का वीडियो वायरल करने के आरोपी वार्ड छह निवासी भवानी शंकर उर्फ शंकर नाई को जेल भेज दिया गया।
Read More :