जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कालूराम (35) के रूप में हुई है। वह चूरू जिले का रहने वाला था।
Churu News : देहरादून/चूरू . उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी और झरनों में पानी का बहाव बढऩे के बीच शनिवार को एक युवक की देहरादून स्थित सहस्त्रधारा झरने में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक राजस्थान के चूरू जिले का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज कंट्रोल रूम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सहस्त्रधारा में डूब गया है। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, जहां उक्त व्यक्ति को उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया था।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कालूराम (35) पुत्र स्व. जुमाराम के रूप में हुई है। वह चूरू जिले के गांव गुलेरिया का रहने वाला था। वह अपने 3 अन्य साथियों के साथ देहरादून घूमने के लिए आया था। सहस्त्रधारा में अपने साथियों के साथ नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण वह डूब गया।