चूरू

चूरू के सरदारशहर भानीपुरा में कार-ट्रोले की जबरदस्त भिड़ंत, सांडवा थाना SHO की मृत्यु

Car-Trolley Massive Accident : चूरू के सरदारशहर भानीपुरा से बड़ी खबर। कार-ट्रोले की भिड़ंत में सांडवा थाना SHO की मृत्यु हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2023, 12:43 PM IST
car-trolley_accident.jpg
Car-Trolley Massive Accident

Sandwa Police Station SHO Dies : चूरू के सरदारशहर भानीपुरा से बड़ी खबर। सरदारशहर भानीपुरा के पास आज सुबह कार और ट्रोले की जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना बहुत खतरनाक थी। इस टक्कर में कार सवार सांडवा थाना SHO बुरी तरह से घायल हो गए। सांडवा थाना SHO रामभज को तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया।

अस्पताल में डाक्टरों ने उनका गहन परीक्षण किया। उसके बाद डॉक्टर ने SHO रामभज को मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। SHO रामभज की मृत्यु की सूचना आलाधिकारी को मिली। जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे।

सरदारशहर डीएसपी पवन भदौरिया और थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मौके पर पहुंच कर दुख प्रकट किया। बताया जा रहा है कि कार व ट्रोले की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत के बाद कार सवार सांडवा थानाधिकारी रामभज को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी जानकारी अपडेट की जा रही है।

Updated on:
1 Sep 2023, 12:43 PM IST
Published on: