चूरू

इस मामले में चूरू पूरे राजस्थान में टॉप पर, श्रीगंगानगर सबसे फिसड्डी, जानिए अन्य जिलों के भी हाल

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से जारी तीन महीनों की रैंकिंग में सर्व शिक्षा अभियान चूरू एक बार फिर पहले पायदान पर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2017, 2:07 PM IST
Rajasthani People

चूरू. राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से जारी तीन महीनों की रैंकिंग में सर्व शिक्षा अभियान चूरू एक बार फिर पहले पायदान पर रहा है। वहीं झुंझुनूं दूसरे व सीकर 17वें स्थान पर रहा है। शिक्षा नगरी कोटा ने 14वां व राज्य की राजधानी जयपुर 22वें नगर पर रही है। सबसे निचले 29वें पायदान पर गंगानगर जिला रहा है। इस तरह शिक्षा के गुणात्मक सुधार की दिशा में कदम बढ़ाता चूरू एक बार फिर सिरमौर बना है।

गौरतलब है कि गत सत्र में भी चूरू प्रथम स्थान पर रहा था। जिस पर जिला कलक्टर, डीईओ प्रारंभिक व माध्यमिक, एडीपीसी रमसा व एसएसए को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया था। इस सत्र में भी रमसा व एसएसए दोनों ने अपना प्रथम स्थान बरकरार रखा है। विभाग के मुताबिक राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार व विद्यालयों में भौतिक संसाधन जुटाने के लिए नौ प्रकार के टेम्पलेट तय किए हैं। जिनमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले जिलों की राज्य स्तर पर रैंकिंग निर्धारित की जाती है। इस बार परिषद ने सितंबर, अक्टूबर व नवंबर माह की रैंकिंग एक साथ जारी की है।

जिले के इतने विद्यालय शामिल










विद्यालय


प्रावि


उप्रावि


केजीबीवी


कुल



संख्या


372


505


006


883



रैंकिंग चयन के आधार
-नामांकन वृद्धि (प्रारंभिक शिक्षा विद्यालय)
-कक्षा पांच व आठवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम
-नवंबर 2017 में आयोजित एनएएस के परिणाम
-आंगनबाड़ी समन्वय
-उत्कृष्ट विद्यालयों में भौतिक विकास
-विद्यालयों में भौतिक विकास के लिए प्राप्त राशि
-उत्कष्ट विद्यालयों में कल्प लैब, ब्रॉडबैंड की उपलब्धता
-विद्यालयों में इन्सीनरेटर लगवाने
-खेल मैदान व चार दीवारी निर्माण
-शौचालय व पेयजल सुविधा


जिलों की रैंकिग
एक नजर में
जिला रैंक
चूरू 01
झुंझुनूं 02
चित्तौडगढ़़ 03
करौली 03
धौलपुर 04
नागौर 05
बारां 06
सिरोही 07
बूंदी 08
सवाईमाधोपुर 08
अलवर 09
अजमेर 10
जालौर 11
टोंक 12
बांसवाड़ा 13
कोटा 14
राजसमंद 14
जिला रैंक
हनुमानगढ़ 15
पाली 16
सीकर 17
बीकानेर 18
झालावाड़ 19
भीलवाड़ा 20
प्रतापगढ़ 21
जयपुर 22
बाड़मेर 23
डूंगरपुर 24
उदयपुर 25
दौसा 26
जैसलमेर 27
जोधपुर 28
भरतपुर 29
गंगानगर 29


जिले की स्कूलों के शैक्षणिक व भौतिक सुधार के लिए भामाशाहों, अभिभावकों, अधिकारियों व अध्यापकों के सहयोग से चूरू जिला राज्य में अव्वल रहा है। ये सहयोग निरंतर बना रहना चाहिए। ताकि जिले क नाम राज्य स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय पर गौरवान्वित हो।
बजरंग लाल सैनी, एडीपीसी, एसएसएस, चूरू

Updated on:
25 Dec 2017, 2:07 PM IST
Published on: