चूरू

VIDEO: निर्वस्त्र होकर 3 किलोमीटर चलकर थाने पहुंची महिला का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के चूरू के बीदासर कस्बे में रविवार को तीन किलोमीटर निर्वस्त्र चलकर पुलिस थाने पहुंची महिला का वीडियो पुलिस की हिदायत के बाद भी आखिरकार वायरल हो गया।
less than 1 minute read
May 13, 2019
VIDEO: निर्वस्त होकर 3 किलोमीटर चलकर थाने पहुंची महिला का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो
VIDEO: निर्वस्त होकर 3 किलोमीटर चलकर थाने पहुंची बहू का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

चूरू।
राजस्थान के चूरू के बीदासर कस्बे में रविवार को तीन किलोमीटर निर्वस्त्र चलकर पुलिस थाने पहुंची महिला Woman का वीडियो पुलिस की हिदायत के बाद भी आखिरकार वायरल video viral हो गया। जिससे Police महकमे में हडक़ंप मच गया। हरकत में आई पुलिस ने तुरंत वीडियो वायरल करने वाले की जानकारी जुटाई। जिसमें आरोपी वार्ड छह निवासी भवानी शंकर उर्फ शंकर नाई निकला। जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला की जेठानी सुनीता, जेठ संपत, सास विमला व देवर शंकर को भी जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि वार्ड पांच में रविवार सुबह महिला की जेठानी व सास ने महिला से जमकर मारपीट की और बाद में कपड़े फाड़ दिए। महिला को इतना जलील किया कि महिला निर्वस्त्र अवस्था में तीन किलोमीटर तक थाने जाने के लिए मजबूर हो गई। घर से सुबह साढ़़े आठ बजे निकली और सवा नौ बजे थाने पहुंच गई लेकिन शिकायत पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला के थाने के पास पहुंचने पर बेडशीट से उसके तन को ढका गया और बाद में थाने के अंदर ले जाया गया।

Updated on:
13 May 2019 01:57 pm
Published on:
13 May 2019 01:13 pm