चूरू

कचरा डालने की बात को लेकर सफाईकर्मियों से मारपीट

अलायला गांव के पास सरकारी भूमि पर कचरा डालने की बात को लेकर सोमवार सुबह कुछलोगों ने नगर पालिका के सफाई कर्मियों से मारपीट कर दी
less than 1 minute read
Apr 09, 2019
churu news
कचरा डालने की बात को लेकर सफाईकर्मियों से मारपीट

तारानगर. अलायला गांव के पास सरकारी भूमि पर कचरा डालने की बात को लेकर सोमवार सुबह कुछलोगों ने नगर पालिका के सफाई कर्मियों से मारपीट कर दी। मारपीट व अभद्र व्यवहार से गुस्साए सफाईकर्मियों ने सुबह करीब १० बजे नगर पालिका के आगे विरोध प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन व पुलिस से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में कस्बे में सफाई व्यवस्था नहीं करने की चेतावनी दी। बाद में सफाई कर्मचारी पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। उधर मारपीट करने वाले युवकों के परिजन व परिचित भी थाने पहुंच गए। पालिका वित्त समिति अध्यक्ष राकेश जांगिड़, उपाध्यक्ष मो. अयूब पटवा, पार्षद संजय वाल्मीकि, हरि इंदौरिया, थानाराम सैनी, त्रिशुल भाटी, मुकेश वाल्मीकि आदि कई जनप्रतिनिधियों ने थाने में दोनों पक्षों के बीच वार्ता करवाकर मामला शांत करवा दिया।

ये है मामला
सोमवार सुबह करीब सात बजे नगरपालिका के सफाईकर्मी महेंद्र कुमार, निर्मल कुमार, जैकीराम, पे्रमचंद कस्बे से एकत्रित कचरा टैंपो में डालकर अलायला रोड के पास सरकारी भूमि में डालने के लिए गए थे। यहां कचरा डालने की बात को लेकर छह-सात जनों ने सफाईकर्मियों से अभद्र व्यवहार व मारपीट की। इसके विरोध में सफाईकर्मियों ने नगरपालिका के आगे विरोध जताया था।

Published on:
09 Apr 2019 02:18 pm