मुजफ्फरनगर

कांग्रेस ने पानी-बिजली के लिए किया प्रदर्शन

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैठक के बाद जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पानी-बिजली की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2017, 11:17 AM IST
Feature image
ratangarh

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैठक के बाद जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पानी-बिजली की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। पार्टी पदाधिकारी कार्यालय में बैठक के बाद नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

यहां प्रदर्शन कर एसडीएम को राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने पेयजल व बिजली अव्यवस्थाओं तथा दोनों विभागों में तालमेल के अभाव में जनता को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। ज्ञापन में लिखा गया कि बिजली की अनियमित व अघोषित कटौति से पेयजल संकट बना हुआ है। भीषण गर्मी में चल रहे बिजली-पानी के संकट का समाधान नहीं हुआ तो पशुओं के मरने तक की नौबत आ जाएगी। फसल खराबे से किसान व पेयजलापूर्ति में भेदभाव से आमजन परेशान है। समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इससे पहले हुई बैठक में प्रदेश सचिव जिया उर्रहमान, प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, पूसाराम गोदारा, जिला महामंत्री रमेशचंद्र इंदौरिया, हरिप्रकाश इंदौरिया, सुरेंद्र हुड्डा, पालिका में विपक्ष के नेता राजेंद्र बबेरवाल, सेवादल के जिलाध्यक्ष अजय बणसिया, जिला महामंत्री कल्याणसिंह, कन्हैयालाल मेघवाल, हरलाल डूडी आदि ने विचार व्यक्त कर समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान कैलाश पारीक, प्रहलादराय, मुश्ताक बिसायती, मुनान बिसायती आदि उपस्थित थे।

Published on: