चूरू

ऑटो रिक्शा पलटने से चालक की मौत, जोहड़ में नहाने उतरे बालक की डूबने से मौत

तारानगर रोड पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को सुबह ऑटो रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई
2 min read
Jul 25, 2018
churu accident news
churu accident news

सरदारशहर.

तारानगर रोड पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को सुबह ऑटो रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भींवसर निवासी ऑटो चालक रमेश शर्मा सरदारशहर में दूध की सप्लाई कर वापस अपने गांव जा रहा था। तारानगर रोड पर पेट्रोल पंप के पास ऑटो रिक्शा के स्टेरिंग की रॉड टूट और ऑटो पलट गया। जिससे चालक रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को सुनील मीणा ने कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। चार भाइयों व दो बहिनों में दूसरे नंबर का रमेश की शादी 29 अप्रेल 2018 को हुई थी। परिवार के लोग दूध बेचने व खेती का कार्य करते हैं। रतनगढ़. रतनगढ़-सालासर मार्ग पर लूंछ-सांगासर के बीच बुधवार को हुई कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार विनोद कुमार एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक गांव सीतसर निवासी बाइक सवार विनोद कुमार (४५) गांव से रतनगढ़ की तरफ आ रहा था। इस दौरान कार की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। घायल को राजकीय सामान्य अस्पताल में लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बीकानेर रैफर कर दिया। घायल के साथ बीकानेर गए रमेश कुमार के मुताबिक विनोद को पीबीएम के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। समाचार लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था।




सरदारशहर.

भानीपुरा थाने के गांव सावर में बुधवार को जोहड़ में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सांवर निवासी हरिराम 12 पुत्र बिरबलराम मेघवाल व उसके कुछ साथी गांव के जोहड़ में नहा रहे थे। हरिराम अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हरिराम के डूबने के बाद उसके साथी घबरा कर गांव आ गए तथा एक घण्टे बाद जोहड़ में डूबने की जानकारी दी।

सूचना पर भानीपुरा पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से बालक को जोहड़ से निकलवाकर शव को कस्बे के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। हरिराम कक्षा 5 में पढता था। उसके पिता खेती का कार्य करते हैं। उसके दो ***** व एक भाई है। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ।

Updated on:
25 Jul 2018 10:39 pm
Published on:
25 Jul 2018 10:39 pm