चूरू

मिला आश्वासन आन्दोलन समाप्त

रास्ते की मांग को लेकर हुआ आंदोलन
2 min read
Jun 10, 2018
churu road prblem news
churu photo

सरदारशहर.

सवाई बड़ी गांव में में रास्ते की मांग को लेकर पिछले दिन दिनों से चल रहा आंदोलन शनिवार को संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। ग्रामीणों के साथ अधिकारियों एवं ठेकेदार से साथ हुई वार्ता के दौरान कई बार आपस में बहस भी हुई। आखिरकार ठेकेदार ने रविवार से कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण राजी हुए और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। ग्रामीणों ने बताया कि सरदारशहर से लूणकरणसर के बीच चल रहे सड़क के निर्माण के दौरान सवाई बड़ी गांव में ठेकेदार ने धोरो की कटाई की। जिसके कारण घरों एवं खेतों में जाने वाले रास्ते अवरुद्ध हो गए थे। इस बात को लेकर गांव के लोगों ने रास्ता रोककर आंदोलन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रामीणों के तीन दिन से चल रहे आंदोलन पर ठेकेदार हरकत में आए। ग्रामीणों से वार्ता कर रविवार से कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि आश्वासन नहीं जल्दी समस्या का निराकरण चाहिए। इस अवसर पर पंस.सदस्य कमलसिंह राजपुरोहित, सरपंच रामूराम मेघवाल, ओम जागरवाल, मघाराम गर्ग, बजरंग सोनी, ओमप्रकाश जाट, शीशपाल सिंह, मनोज देराजोत व पूनमसिंह, बिरबलसिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

विद्युत निगम में जन सुनवाई
सादुलपुर. जोधपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय में श्ंानिवार को विधायक मनोज न्यांगली ने जनसुनवाई की। उपभोक्ताओं की समस्याएं सुन विधायक ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निराकरण मौके पर ही करें। कार्यक्रम में वार्ड दो के नत्थूसिंह व मोहल्लेवासियों ने कम वॉल्टेज की शिकायत कर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। जिस पर विधायक ने अधिकारियों को शीघ्र ही कार्रवाई को कहा। उपभोक्ताओं ने कहा कि गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती जी का जंजाल बनी हुई है। मुख्य बाजार घंटाघर तथा विशेषकर ओल्ड भोजाण फीडर में यह समस्या गंभीर है। विधायक ने गत जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सहायक अभियंता शशिकांत मीणा ने प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Published on:
10 Jun 2018 11:43 am