चूरू

अब पडि़हारा में रुकेगी एक्सप्रेस ट्रेनें

पडि़हारा स्टेशन पर द्रुतगामी ट्रेनों के ठहराव व रिजर्वेशन विंडो खोले जाने की मांगों को लेकर चल रहे धरने पर सोमवार को सातवें दिन पहुंचे सांसद राहुल कस्वा ने आंदोलनकारियों से मिल कर मांगों पर सहमति जताई।
less than 1 minute read
Jan 29, 2019
churu news
अब पडि़हारा में रुकेगी एक्सप्रेस ट्रेनें

रतनगढ़. पडि़हारा स्टेशन पर द्रुतगामी ट्रेनों के ठहराव व रिजर्वेशन विंडो खोले जाने की मांगों को लेकर चल रहे धरने पर सोमवार को सातवें दिन पहुंचे सांसद राहुल कस्वा ने आंदोलनकारियों से मिल कर मांगों पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पडि़हारा में बुकिंग विंडो व एक ट्रेन का ठहराव कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। अंडर बाइपास व दो नंबर प्लेटफार्म के लिए भी प्रयास जारी रहेगा। सांसद कस्वा ने आमरण अनशन पर बैठे एडवोकेट बिशनलाल व गन्नी मोहम्मद काजी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। बाद में एडवोकेट ने बताया कि आंदोलन स्थगित किया गया है समाप्त नहीं। मांगें पूरी नहीं हुई तो इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है। जगजीत सिंह राठौड़, बजरंग लाल जोशी, रतन जैन, जयसिंह, नत्थू लीलगर, मुश्ताक मोहम्मद ने भी संबोधित किया। रेल आंदोलन के समर्थन में पडि़हारा के बाजार व निजी शिक्षण संस्थाएं बंद रही। इससे पहले धरना स्थल पर पडि़हारा, भोजासर, आबसर, हरासर, राजियासर, रतनादेसर, धातरी व बुधवाली गांवों से आए लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि गांव के लोग कुछ दिनों से धरने पर बैठे थे। वे दु्रतगामी ट्रेनों के ठहराव की मांग करते आ रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि ये ट्रेने रुकने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसलिए लगातार धरना देकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है।

Published on:
29 Jan 2019 01:13 pm