चूरू

फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

शहर में कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने शनिवार रात किसी समय अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को मृतका के पिता की रिपोर्टपर ससुराल पक्ष के परिजनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
2 min read
Oct 15, 2018
churu sujangarh  news
churu photo

सुजानगढ़.

शहर में कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने शनिवार रात किसी समय अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को मृतका के पिता की रिपोर्टपर ससुराल पक्ष के परिजनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक लाडनूं के गांव रोडू निवासी ओमप्रकाश टांडी की बेटी सुमन (28 ) की शादी वर्ष 2009 में खुड़ी निवासी हरिराम ओला से हुई। शादी के बाद ससुराल पक्ष के परिजन कम दहेज को लेकर उसे परेशान करते थे।सुमन के कार्तिक (6 ) व एक पुत्री के जन्म पर भी छुछक में काफी सामान दिया था। मगर ससुराल पक्ष के परिजन संतुष्ट नहीं हुए और अत्याचार करते रहे। रिपोर्ट के मुताबिक सुमन के पति हरिराम, ससुर दुर्गाराम, सास ज्याना, देवर मुनेश, ननद पुष्पा ने धन के लालच में सुमन लोभ में मार डाला या मरने को मजबूर कर दिया। इस वजह से सुमन ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को उतरवाकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां तीन चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका के परिजन कर चुके मदद
पुलिस के अनुसार मृतका के पति हरिराम ने पांच वर्ष पहले सुजानगढ़ में कृषि उपजमंडी के पीछे मकान बनाया तब दो लाख रुपए व प्लाईवुड की दुकान की तब 1.8 5 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद स्टोन क्रेसर लगाया तब 16 लाख रुपए उधार लिए थे। जिनमें से साढ़े चार लाख रुपए ही वापस दिए है।

बेसुध हुई मां
रोडू से आई सुमन की मां अन्नीदेवी घटना स्थल पर बेटी का मुंह देखने के लिए विलाप करती रही। सुमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय सुमन का चेहरा देखा तो अन्नीदेवी बेसुध हो गई। जिसे तीन-चार जनों ने ढांढ़स बंधाते हुए संभाला। पिता ओमप्रकाश के अनुसार सुमन के ससुर दुर्गाराम ने रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सूचना दी। जबकि घटना को काफी वक्त बीत चुका था।

Published on:
15 Oct 2018 12:31 pm