चूरू

Vasundhara Raje news: पूर्व सीएम राजे ने की ऑनलाइन बात, भेजा ये संदेश

Vasundhara Raje news:: हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2022, 12:01 PM IST
Former Chief Minister Vasundhara Raje
Former Chief Minister Vasundhara Raje:

Vasundhara Raje news:चूरू. सादुलपुर तहसील के गांव ख्याली गत गुरुवार को एक परिवार के छह लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शोक संदेश लेकर भाजपा नेता रतन ङ्क्षसह राठौड़ गांव ख्याली पहुंचे। पीडि़त परिवार के मुखिया समुंदर सिंह को शोक सन्देश प्रदान किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वीडियो कॉल के माध्यम से पीडि़त परिवार को सांत्वना दी। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार करवाने का एवं हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।


शोक सन्देश में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ङ्क्षसधिया ने लिखा कि आपके पुत्र चैन सिंह पौत्र उदय प्रताप ङ्क्षसह प्रवीण सिंह तथा पुत्र वधू मंजू कंवर पौत्री मधु कंवर तथा दर्पण कंवर के सड़क दुर्घटना में देहांत होने का समाचार सुनकर मुझे दुख हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं।


इस अवसर पर अवकाश प्राप्त सैनिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन विद्याधर पूनिया अनुपाल ङ्क्षसह भाटी राजेश कुमार दिनेश पुनिया नरेश कैप्टन शीशराम रामचंद्र तथा सूबेदार महासिंह ख्याली एवं जेपी डूडी पूर्व सरपंच करणी ङ्क्षसह हरपाल सिंह हरि सिंह आदि उपस्थित थे। भाजपा नेता रतन सिंह राठौड़ गांव से शहीद स्मारक प्रांगण पहुंचे। इस दौरान यहां शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सोनी बने श्रीरामशंकर गोशाला अध्यक्ष
छापर। श्रीरामशंकर गोशाला की साधारण बैठक गोशालाध्यक्ष हुलास सारड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गोशाला के चुनाव हुए तथा कार्यकारिणी का गठन किया गया। मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश पेड़ीवाल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से जयप्रकाश सोनी को अध्यक्ष, बाबूलाल जाजू, कालू राम नाई को उपाध्यक्ष, राधेश्याम सारड़ा को मंत्री व रामाकिशन मूंधड़ा को कोषाध्यक्ष, छगनलाल माली, हरि प्रसाद जोशी, राधेश्याम पारीक को बीड़ रक्षक व गोपाल सुथार को हिसाब निरीक्षक चुना गया।

Published on: