चूरू

हामूसर के खिलाडिय़ों ने कबडडी में जीते इतने पदक, आप भी देखें

तहसील के ग्राम हामूसर की फोगाट एकेडमी के पांच खिलाडिय़ों ने अजमेर के किशनगढ़ में १० से १२ फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर चूरू जिले को गौरवान्वित किया है।
2 min read
Feb 13, 2019
churu news
हामूसर के खिलाडिय़ों ने कबडडी में जीते इतने पदक, आप भी देखें

रतनगढ़. तहसील के ग्राम हामूसर की फोगाट एकेडमी के पांच खिलाडिय़ों ने अजमेर के किशनगढ़ में १० से १२ फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर चूरू जिले को गौरवान्वित किया है। कुश्ती कोच राजेश फोगाट व संजीव पूनिया ने बताया कि इस कुश्ती प्रतियोगिता में फोगाट एकेडमी की रितिका ने ५३ किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक, मुकेश जाट ने ५५ किग्रा भार में स्वर्ण पदक, राजेन्द्र ने ६० किग्रा भार में रजत पदक, विपिन ने ७१ किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक व विकास ने ६५ किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह पहला अवसर है कि जिले में कुश्ती में इतने पदक किसी ने जीते हों।


प्रतियोगिताओं के १६५ विजेता पुरस्कृत
रतनगढ़. स्थानीय गुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल में खेलकूद, फैन्सी ड्रेस, स्काउट गाइड, गीता ज्ञान प्रतियोगिता व परीक्षाओं में विजेता व अव्वल रहने वाले १६५ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।मंगलवार को प्रार्थना सभा में संस्था प्रधान सुश्री लता गोस्वामी व उप संस्था प्रधान ओपी माहिच ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर दुर्गा शर्मा, निर्मला स्वामी, सीमा बजाज, पूजा मीणा,स्नेहा प्रजापत आदि उपस्थित थे। संचालन विष्णु शर्मा ने किया।


युवा मंडलों को मिलेगी खेल सामग्री, आवेदन मांगे
चूरू. नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वितीय वर्ष 2018 -19 में युवा मंडलों को एक लाख ४० हजार रुपए की खेल सामग्री वितरित की जाएगी।
जिला युवा समन्वयक मंगलराम जाखड़ ने बताया की सक्रिय युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरित करने के लिए २८ फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। गांवों में नियमित रूप से वालीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल आदि का नियमित आयोजन करने वाले मंडलों को चार हजार रुपए तक की खेल सामग्री वितरित की जाएगी। इसके अलावा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रायल भारत सरकार के तत्वावधान में चल रही खेलो इंडिया योजना के तहत विभाग फुटबॉल का भी वितरण करेगा। केंद्र के लेखाकार मधुसूदन आचार्य ने बताया है की युवा अपने मंडल के साथियों की जानकारी लेकर चूरू स्थित जिला कार्यालय में अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0156 2-25308 8 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Published on:
13 Feb 2019 02:10 pm