चूरू

यहां लगेंगे दो चिकित्सक, दिया आश्वासन

सीएमएचओ डा. मनोज शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
Feb 16, 2019
churu news
यहां लगेंगे दो चिकित्सक, दिया आश्वासन

राजलदेसर. सीएमएचओ डा. मनोज शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएचओ ने केंद्र में प्रसूती वार्ड, लैब, स्टॉक रूम, ओपीडी वार्ड, एक्स-रे रूम, इंजेक्शन कक्ष आदि का निरीक्षण कर चिकित्साधिकारी प्रभारी संजय बुंदेला व नर्सिंग स्टॉफ को आवश्यक निर्देश दिए। सीएमएचओ ने हाजिरी रजिस्ट्रर का अवलोकन कर डा. बुंदेला को स्टाफ को समय पर केंद्र में पहुंचने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए। केंद्र में कोटेज वार्ड के पास बने शौचालयों की उपयोगिता नहीं होने पर जनसहयोग से वेटिंग कक्ष बनवाने व नई डेंटल चेयर की व्यवस्था करवाने पर चर्चा की गई। पत्रकारों से बात करते हुए सीएमएचओ ने कहा कि केंद्र की स्थिति से सरकार को अवगत करवाया हुआ है । फिर भी दो-तीन दिन में अर्जेंट टेंपरेली वेसेज यूटीबी के तहत जिले को मिलने वाले २४ चिकित्सकों में से दो चिकित्सक राजलदेसर सीएचसी में लगाए जाएंगे। उन्होंने डा. बुंदेला से कहा कि किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने पर उसे टेमी फ्लू दवा देकर रैफर कर सूचित करें।

Published on:
16 Feb 2019 02:10 pm