चूरू

यहां चोर इस तरह भी करते हैं चोरी, पहले पीते शराब, फिर करते माल साफ

अज्ञात चोरों ने शहर के वार्ड 34 पंडितपुर में एक बंद मकान के ताले तोड़कर उसमें से लाखों का माल पार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वार्ड 34 स्थित डा. बनवारीलाल गौड़ के घर में देर रात अज्ञात चोर घुस गए।
2 min read
Feb 06, 2019
churu news
यहां चोर इस तरह भी करते हैं चोरी, पहले पीते शराब, फिर करते माल साफ

रतनगढ़. अज्ञात चोरों ने शहर के वार्ड 34 पंडितपुर में एक बंद मकान के ताले तोड़कर उसमें से लाखों का माल पार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वार्ड 34 स्थित डा. बनवारीलाल गौड़ के घर में देर रात अज्ञात चोर घुस गए। उन्होंने मकान के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। डा.गौड़ 3 दिनों से आंख के ऑपरेशन के लिए दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री स्नेहलता यहां रतनगढ़ में मौसी के घर थी। सुबह मकान संभालने आई तो कमरों के ताले टूटे मिले। उन्होंने इसकी जानकारी रिश्तेदारों को दी। पार्षद अरविन्द इन्दौरिया ने पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू की। मौके पर आए एएसआई गोपालसिंह ने बताया कि चोरों ने शराब पीकर बोतल वहीं घर मेंं छोड़ रखी थी। चोरों ने शौचालय का भी इस्तेमाल किया हुआ है। चोरों की संख्या भी दो या दो से ज्यादा हो सकती है। घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर सभी की आलमारियां, सन्दूकें वगैरह बारीकी से चैक की हुई हैं। चोरों ने रसोई का भी ताला तोड़ दिया। चोरी गए सामान का पूराकलन डा. गौड़ के परिवार के दिल्ली से रतनगढ़ पहुंचने पर ही होगा। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

बस में रखी बैग से गहने चोरी का मामला दर्ज
सालासर. सालासर थाने में मोहनलाल स्वामी निवासी जूलियासर ने चोरी की रिर्पोट दर्ज करवायी है। मोहनलाल स्वामी ने रिर्पोट में बताया कि उसने बेटी लक्ष्मी को दो सितम्बर 2018 को ससुराल राणासर बीकान जाने के लिए बस स्टैंड सालासर पर खड़ी रतनगढ़ जाने वाले बस में बैठा दिया। दोपहर तीन बजे बस रवाना हुई। साथ में बेटी का देवर सीताराम भी था। बेटी के पास एक बैग था। बैग में लक्ष्मी के सोने के कंगन, एक सोने का मंगलसूत्र व 1500 रुपए थे। थोड़ी देर बाद बेटी ने जब बैग को देखा तो उसमे मौजूद सामान गायब मिला। इसके बाद उमने खूब तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल जगदीश गढ़वाल ने जांच शुरू कर दी।

Published on:
06 Feb 2019 12:47 pm