
बीदासर. कलक्टर संदेश नायक ने शुक्रवार शाम को पुलिस थाना, पंचायत समिति, उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कलक्टर नायक ने पंचायत समिति कार्यालय में नरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ली। उसके बाद तहसील व एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। नोटेरी पब्लिक मनोज गोदारा ने कलक्टर से उपकोष कार्यालय को नवनिर्मित भवन में शुरू करवाने की मांग की। पुलिस थाने में कलक्टर ने चुनाव के समय हथियार धारकों के हथियार जमा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कलक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
एसडीएम ने लिया औषधालय के धराशायी भवन का जायजा
सांखू फोर्ट. कस्बे में देवस्थान के किराए भवन में चल रहे राजकीय होम्यो पैथिक औषधालय को नया भवन मिलने की राह आसान होती नजर आ रही है।शुक्रवार को एसडीएम सुभाष भडिय़ा ने गांव में पहुंचकर यहां औषधायल के धराशायी हो चुके पुराने भवन का जायजा लिया। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया की करीब ३० वर्षपुराना ये भवन आज पूरी तरह धराशायी हो चुका है। एसडीएम ने भवन का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश दिए। सानिवि के अधिशासी अभियंता महेंद्र झाझडिय़ा ने कहा कि जमीन का कब्जा मिलते ही तुरंत निर्माण कार्य शुरूकर दिया जाएगा। इस मौके जयवीर व बलवंत सहायक अभियंता के साथ मौजूद थे। औषधालय के डा. नवीन बेनीवाल ने बताया भवन के लिए 57.97 लाख रुपए की स्वीकृत मिली हुई है। इस मौके पर दलीप गोठवाल, प्रताप सिंह बडगुजर, भंवरलाल गोस्वामी, राधेश्याम चांगल, प्रदीप जाखड़, उम्मेद सिंह, अरुण कुमार, पृथ्वी सिंह, मुक्ताप्रसाद शर्मा, सुरेश धनिया, शिवलाल, बुधे खां काजी आदि ग्रामीणों ने खुशी जताई।