चूरू

Weather Alert: IMD ने दी अगले 60 मिनट में आंधी-तूफान की बड़ी चेतावनी, एक साथ जारी किया डबल अलर्ट

Western Disturbance in Rajasthan: मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में पंजाब और आसपास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में अवस्थित है और बंगाल की खाड़ी से नमी की आपूर्ति हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2025, 4:09 PM IST
Rajasthan weather alert
फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर कई जिलों में दिखाई दे रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 60 मिनट के भीतर राज्य के कई जिलों में बारिश और धूलभरी आंधी का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

यहां ऑरेंज अलर्ट जारी (IMD Orange Alert)

विभाग ने भीलवाड़ा, बूंदी, बारां और कोटा जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और धूलभरी आंधी (40-60 KMPH) आने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इन जिलों के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं जयपुर, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, चूरू, पाली, करौली जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज सतही हवा के साथ मेघगर्जन और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

यह वीडियो भी देखें

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में पंजाब और आसपास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में अवस्थित है और बंगाल की खाड़ी से नमी की आपूर्ति हो रही है। राज्य के अधिकांश भागों में 3 जून को तीव्र आंधी-बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

6 जून से बढ़ेगी गर्मी

4 जून को भी बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। आंधी-बारिश की गतिविधियों में 5 जून से गिरावट होने व बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन, आंधी (30-40 KMPH) के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। 6 जून से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की प्रबल संभावना है।