चूरू

लगाए रिफ्लेक्टर, दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक याता राजस्थान के आदेशानुसार रविवर को राज्य सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया। यातायाता पुुलिस व जिला परिवहन अधिकारी चूरू की ओर से विश्व भर में हुई मौतों की स्मृति में रविवार को विश्व यादगार दिवस मनाया गया।
2 min read
Nov 19, 2018
churu road safty news
लगाए रिफ्लेक्टर, दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

चूरू.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक याता राजस्थान के आदेशानुसार रविवर को राज्य सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया। यातायाता पुुलिस व जिला परिवहन अधिकारी चूरू की ओर से विश्व भर में हुई मौतों की स्मृति में रविवार को विश्व यादगार दिवस मनाया गया।
इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी अवधेश चौधरी ने बताया कि यादगार दिवस का मुख्य विषय सड़क दुर्गघटनाओं से संबंधित घटनाओं को दिखा कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जगृत किया जाएगा। यातायात प्रभारी शिव भगवान ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्वयंसेवी संस्थाओं व अन्य संस्थाओं के सहयोग से सड़कों पर कार, ट्रक, गाडी, ट्रक व टैक्सी ट्रॉली के रिफ्लेटर लगाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही दुपहिया वहन चालकों को हेलमेट पहनकर सड़क पर वाहन चलाने के लिए आग्रह किया जाएगा। उन्हें हेलमेट क्यों पहनना चाहिए इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। कार चालकों को सीट बेल्ट बांधने के लिए कहा जएगा। यातायात नियमों की पालना करने के लिए राहगीरों व वाहन चालकों को समझाया जाएगा। अगर कोई नियमों की पालना नहीं करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी अवधेश चौधरी, यातायात प्रभारी शिवभगवान, पेंशन क्लब के मोहनलाल, ओमप्रकाश स्वामी आदि मौजूद।

सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान लोगों को दी जानकारी

राजलदेसर. पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह का राजलदेसर पुलिस ने रविवार को शुभारम्भ किया। थानाधिकारी मलकीयतसिंह ने मय पुलिस जाप्ते के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एनएच ग्यारह, कस्बे व आसपास के गांवों में १०१ ट्रैक्टर ट्रॉली व रेहडिय़ों के रिफ्लेक्टर लगाए तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क हादसों में कमी आएगी।
एसएचओ ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए कार चालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने व बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। थानाधिकारी ने वाहन चालकों से कहा कि यातायात नियमों की पालना नहीं की गई तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
19 Nov 2018 03:32 pm