भोपाल

नागर परिषद का साहसिक कमद, भारी विरोध के बीच अतिक्रमण पर चलाई धड़ल्ले से जेसीबी

नगर परिषद की ओर से बुधवार को शहर के ताजूशाह तकिये के पास हल्के विरोध के बीच अतिक्रमण पर जेसीबी का पंजा चला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2017, 11:12 PM IST
Feature image
city council churu

नगर परिषद की ओर से बुधवार को शहर के ताजूशाह तकिये के पास हल्के विरोध के बीच अतिक्रमण पर जेसीबी का पंजा चला। प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में पांच से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। नगर परिषद आयुक्त प्रमोद कुमार जांगिड़ ने बताया कि ताजूशाह के तकिये के पास नगर परिषद की भूमि है। जिस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था।


अतिक्रमियों को कईबार समझाइश के बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर बुधवार सुबह नगर प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो कुछ अतिक्रमियों ने स्वयं ही सामान उठाकर चलते बने। नगर परिषद सभापति विजय कुमार शर्मा ने बताया कि शहर में नगर परिषद की भूमि पर जहां भी अतिक्रमण है। उसे नियमों व प्रक्रिया के अनुसार हटाया जाएगा।


अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और देर शाम तक चलती रही। इस दौरान एसडीएम राकेशकुमार, सदर पुलिस थाना के एएसआई ईश्वरसिंह मय पुलिस जाब्ता तैनात थे।

Published on: