चूरू

विवाहिता ऐसी फोटो खींचकर कई लोगों ने किया रेप, इसलिए उजागर हुआ पूरा मामला

Rape with Married woman : लाडनूं निवासी पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि करीब साढ़े तीन वर्ष पहले शहरिया बास निवासी आरोपी इमरान मलकाण उसके घर पर आया।

2 min read
Jun 25, 2018
rape with bhabhi
rape

लाडनूं (नागौर). पुलिस ने सोमवार को एक विवाहिता की रिपोर्ट पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार लाडनूं निवासी पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि करीब साढ़े तीन वर्ष पहले शहरिया बास निवासी आरोपी इमरान मलकाण उसके घर पर आया।

इस दौरान आरोपी ने चुपके से उसकी नहाते समय की अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपी इमरान मलकाण, इकबाल मलकाण, जावेद कायमखानी, नासिर ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।

पीडि़ता ने रूस्तम हाथीखानी, सद्दाम हबीबखानी, फारुख हुसैनखानी पर भी अश्लील फोटो को वायरल करने का मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों ने पीडि़ता को धमकियां देकर रुपए भी हड़प लिए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यहां हुआ था गैंगरेप

सादुलपुर (चूरू). राजस्थान के चूरू जिले में विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने नहाती का वीडियो क्लिप बनाने तथा ठण्डे में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में चार जनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। हमीरवास थानाधिकारी इंद्रकुमार के अुनसार गांव हरपालू रामधन की एक पीडि़त विवाहिता ने दर्ज मामले में बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव का ही आरोपी राकेश कुमार उसके घर आया और मोबाइल नंबर मांगे।

उसे मना किया तो उसने उसके स्नान करते हुए की वीडियो क्लिप दिखाई। आरोपी ने वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दी और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने गांव के ही संदीप नामक दो युवकों (दोनों युवकों का नाम संदीप) तथा गांव जगमाल की ढाणी निवासी सतीश के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। डरा-धमकाकर चारों आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
25 Jun 2018 08:34 pm