चूरू

कस्बे में जन्मते ही बेटी को लावारिश छोड़ गई निर्दयी मां

राहगीर ने रोने की आवाज सुन बचाई नवजात की जान
2 min read
Nov 22, 2018
churu news
कस्बे में जन्मते ही बेटी को लावारिश छोड़ गई निर्दयी मां

सुजानगढ़.

शहर की कोई निष्ठुर हृदय मां गुरुवार सुबह अपनी नवजात बच्ची को चांदबास मोहल्ले में एक भूखंड में लावारिश छोड़ गई।गनीमत रही कि पास से गुजर रहे राहगीर ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसे समय रहते संभाल लिया। राजकीय अस्प्ताल के डा. महेश वर्मा के मुताबिक एक किलो ७५० ग्राम वजनी नवजात पूर्णतया स्वस्थ है। अस्पताल में इसे करीब 11 बजे लाया गया था। इसका जन्म करीब करीब पांच-छह घंटे पहले हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक संभावतया किसी अज्ञात महिला ने अपनी पैदाईश छिपाने के इरादे से इस नवजात बच्ची को प्लास्टिक के थैले में डालकर खाली भूखंड में छोड़ा है।रास्ते से गुजर रहे ताराचंद ने रोने की आवाज सुनकर भूखंड में जाकर देखा तो यहां प्लास्टिक के थैले में घायल अवस्था में बच्ची मिली। उसने बच्ची को थैले से निकालकर कपड़े में लपेटकर सुरक्षित किया। बाद में रोशन खीची की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डा. राजेशकुमारी व अन्य चिकित्सकों ने बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल व अस्पताल पहुंचकर संदिग्ध आरोपियों की जानकारी जुटाई।

नवजात बच्ची को अस्पताल पहुंचाने में थोड़ी देर हो जाती तो उसके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। सूचना मिलने पर पहुंचे लोगों ने ताराचंद व रोशन खीची की सजगता की सराहना की। जिला किशोर न्याय बोर्ड चूरू की सदस्या संतोष परिहार ने चिकित्सकों से नवजात बच्ची की कुलशक्षेम पूछी। पुलिस ने रोशन खीची की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

..................................................


सहेली के घर जाने का कहकर युवती गायब


सालासर.

गांव खुड़ी में एक युवती घर से गायब हो गई। इस बारे में थाने में गुमशदुगी दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार युवती के पिता लक्ष्मीनारायण ने बुधवार देर रात्रि थाने में रिपोर्ट में बताया कि 19 नवंबर को उसकी पुत्री ममता दोपहर में सुबह 11 बजे अपनी सेहली के घर मेहन्दी लगाने के लिए कहकर गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर सहेली के घर पता किया तो जानकारी मिली की वह वहां आई ही नहीं। बाद में जान पहचान वालों व रिशतेदारों से पता किया लेकिन नहीं मिली।

Published on:
22 Nov 2018 10:52 pm